{"_id":"60dc30638ebc3ef40b5545fd","slug":"amul-milk-price-rise-inflation-new-rates-will-be-applicable-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत
Wed, 30 Jun 2021 02:20 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:20 PM IST
सार
अमूल ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। नई कीमतें एक जुलाई 2021 यानी कल से लागू होंगी।
विज्ञापन
Milk (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में महंगाई से जनता परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। अब अमूल ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को कहा कि अमूल दूध की कीमतों में एक जुलाई से सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाले जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि लगभग एक साल और सात महीने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जो उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण जरूरी हो गई थी। इसी के साथ अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन
इसलिए बढ़ी कीमत
उन्होंने कहा, 'अमूल दूध की कीमतों में कल से पूरे भारत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी। नई कीमतें सभी अमूल दूध ब्रांडों जैसे सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध पर भी लागू होंगी।' सोढ़ी ने कहा कि खाद्य महंगाई बढ़ने के कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा पैकेजिंग की लागत में 30 से 40 फीसदी, परिवहन लागत में 30 फीसदी और ऊर्जा लागत में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसके चलते उत्पादन लागत बढ़ गई है।
इन पर पड़ेगा असर
दूध के दामों में इजाफा होने से घी, पनीर, मक्खन, चीज, लस्सी और छाछ के अलावा मिठाई, चॉकलेट आदि की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। दूध के दाम बढ़ने का असर आम आदमी की रसोई पर देखने को मिलेगा, क्योंकि इसकी खपत प्रत्येक परिवार में रोजाना होती है।
यह कंपनियां बेचती हैं दूध
राज्यों में मौजूद दुग्ध संघों के अलावा देश में नेस्ले, ब्रिटानिया, नमस्ते इंडिया, पतंजलि, आनंदा जैसी निजी क्षेत्र में कई कंपनियां मौजूद हैं, जो दूध और इससे बने उत्पादों को बेचने का काम करती हैं। अमूल द्वारा की गई बढ़ोतरी के बाद ये कंपनियां भी कीमत में इजाफा कर सकती हैं।