फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amul and Mother Dairy Price Hike from Today Know Latest New Rates Here in Hindi

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, नई दरें आज से लागू

Wed, 17 Aug 2022 09:16 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 17 Aug 2022 09:16 AM IST
सार

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमतें आज से बढ़ जाएंगीं। अमूल दूध की दरों में की गई वृद्धि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावे दिल्ली व एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और दूसरे ऐसे सभी जगहों पर लागू होगी जहां अमूल के उत्पाद बेचे जाते हैं।

विज्ञापन
Amul and Mother Dairy Price Hike from Today Know Latest New Rates Here in Hindi
दूध हुआ महंगा - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है। नई दरें आज (17 अगस्त 2022) से लागू होंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

(नोटः अमूल दूध की कीमतों में वृद्धि से जुड़ी यह सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह लेटर गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से अपने रिटेलर्स को भेजी गई है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

अमूल दूध की कीमतों में की गई यह वृद्धि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावे दिल्ली व एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और दूसरे ऐसे सभी जगहों पर लागू होगी जहां अमूल के उत्पाद बेचे जाते हैं। अमूल दूध के कीमतों में यह वृद्धि 17 अगस्त 2022 से लागू होगी। 


अमूल दूध की कीमत बढ़ने की घोषणा के थोड़ी ही देर बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो प्रति लीटर का इजाफा करने की घोषणा कर दी। मदर डेयरी के बढ़े हुए भाव भी 17 अगस्त (बुधवार) से ही लागू होंगे। नई दरों की घोषणा के बाद अमूल दूध के गोल्ड, ताजा व शक्ति ब्रांड की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। जीसीएमएमएफ की ओर से बताया गया है कि ये दरें आज से लागू हो जाएंगी।



उत्पादन और संचालन शुल्क बढ़ने के कारण कीमतों में हुआ इजाफा
जीसीएमएमएफ ने कहा है कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला दूध के उत्पादन और संचालन शुल्क में बढ़ोतरी के कारण ली गई। जीसीएमएमएफ ने अपने बयान में कहा है कि दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से एमआरपी में चार प्रतिशत का इजाफा हुआ है जो खाद्य पदार्थों की महंगाई की औसत दर से कम है। 

एक वर्ष में पशुचारा पर खर्च लगभग 20% बढ़ा
जीसीएमएमएफ के अनुसार पशुओं को चारा खिलाने के खर्च में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 फीसदी का इजाफा हो गया है। इनपुर कॉस्ट में बढ़ोतरी को देखते हुए अमूल के मेंबर यूनियनों ने भी किसानों के भाव आठ से नौ प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। इन्हीं चीजों को देखते हुए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

जीसीएमएमएफ ने यह भी कहा है कि अमूल की यह पॉलिसी है कि प्रत्येक एक रुपया जो ग्राहक खर्च करते हैं उसका 80 पैसा दूध उत्पादकों तक पहुंचे। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से हमारे दूध उत्पादकों को राहत मिलेगी और वे दूध का उत्पादन और बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed