फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amit Shah will launch a refund portal to return Sahara investors money today

Sahara Group: सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए रिफंड पोर्टल की होगी शुरुआत, अमित शाह आज करेंगे लॉन्च

Tue, 18 Jul 2023 05:33 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 05:33 AM IST
सार

सहारा समूह के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए केंद्र सरकार सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च कर रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली में इसे लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah will launch a refund portal to return Sahara investors money today
गृह मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहारा समूह के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए केंद्र सरकार सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च कर रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली में इसे लॉन्च करेंगे। इससे सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के उन सभी वास्तविक निवेशकों के पैसे लौटाए जाएंगे, जिनकी जमा करने की अवधि पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


इस पोर्टल से सहकारी समितियों के प्रमाणिक जमाकर्ता अपने दावे ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसमें दिए गए लिंक को क्लिक करके उसमें सेबी सहारा ऑनलाइन एप्लीकेशन-2023 का पेज खुलेगा। इसमें समस्त जानकारी उपलब्ध करानी होगी। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने वास्तविक जमाकर्ताओं के भुगतान के लिए सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5 हजार करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार सीआरसीएस को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था। सरकार ने कहा था कि सहारा की 4 सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को 9 माह में पैसा लौटाया जाएगा। सहारा-सेबी फंड में 2,400 करोड़ जमा हैं। इसमें सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लि., सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव व स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव के जमाकर्ता दावे पेश कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed