{"_id":"65c59bd9e4f7ca6c6c0e9539","slug":"amit-shah-to-address-india-global-forum-s-nxt10-investment-summit-in-mumbai-next-month-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: इंडिया ग्लोबल फोरम के निवेश सम्मेलन को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, अगले महीने होगा आयोजन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: इंडिया ग्लोबल फोरम के निवेश सम्मेलन को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, अगले महीने होगा आयोजन
Fri, 09 Feb 2024 09:00 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 09 Feb 2024 09:00 AM IST
सार
NXT10: गृह मंत्री अमित शाह के इंडिया ग्लोबल फोरम में इस तरह के पहले संबोधन का न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर उत्सुकता से इंतजार किया जाएगा। मुझे यकीन है कि वह अपनी स्पष्ट शैली में, आज के भारत के बारे में अपने आकलन और आने वाले दशक के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने होने वाले इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री 6 मार्च को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
'एनएक्सटी 10' थीम के तहत, इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) भारत के विकास के अगले दशक की पड़ताल करेगा क्योंकि यह देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
'एनएक्सटी 10' में का आयोजन पांच से 10 मार्च के बीच होगा जिसमें कारोबार, राजनीति, कला और संस्कृति की दुनिया की प्रमुख हस्तियां शामिल होंग। इस बैठक के दौरान अगले दस साल में भारत की अर्थव्यवस्था और भूराजनीतिक स्थिति के संकेतों पर चर्चा की जाएगी। 'भारत के बारे में विश्लेषकों को क्या गलत लगता है' शीर्षक वाले एक बहुप्रतीक्षित सत्र में, केंद्रीय मंत्री अमित शाह भारत के विकास, राजनीति और समाज के बारे में पश्चिमी जगत में सुर्खियों में रहने वाले हेडलाइंस पर अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
आईजीएफ के संस्थापक और अध्यक्ष मनोज लाडवा ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह के इंडिया ग्लोबल फोरम में इस तरह के पहले संबोधन का न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर उत्सुकता से इंतजार किया जाएगा। मुझे यकीन है कि वह अपनी स्पष्ट शैली में, आज के भारत के बारे में अपने आकलन और आने वाले दशक के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे।"