फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   AMFI figures: Highest investment in mutual funds for the second time, trust in small-midcap despite risk

एम्फी के आंकड़े: म्यूचुअल फंड में दूसरी बार सर्वाधिक निवेश, जोखिम के बाद भी स्मॉल-मिडकैप में भरोसा

Fri, 10 Jan 2025 05:56 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 05:56 AM IST
सार

एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, स्मॉल और मिडकैप फंड में निवेश दिसंबर, 2024 में बढ़कर क्रमशः 4,668 करोड़ एवं 5,093 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। दोनों योजनाओं में निवेश मासिक आधार पर क्रमश: 4.3 फीसदी और 13.5 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन
AMFI figures: Highest investment in mutual funds for the second time, trust in small-midcap despite risk
म्यूचुअल फंड - फोटो : एएनआई

विस्तार

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बावजूद म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। यही वजह है कि म्यूचुअल फंड की इक्विटी योजनाओं में निवेश दिसंबर, 2024 में मासिक आधार पर 14.50 फीसदी बढ़कर 41,156 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह इन योजनाओं में दूसरी बार रिकॉर्ड निवेश है। खास बात है कि जोखिम की चिंताओं के बावजूद स्मॉल और मिडकैप इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही।
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, स्मॉल और मिडकैप फंड में निवेश दिसंबर, 2024 में बढ़कर क्रमशः 4,668 करोड़ एवं 5,093 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। दोनों योजनाओं में निवेश मासिक आधार पर क्रमश: 4.3 फीसदी और 13.5 फीसदी बढ़ा है। हालांकि, लार्जकैप फंड में निवेश 21 फीसदी कम होकर 2,011 करोड़ रह गया। सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले माह करीब दो फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि मिडकैप में 1.4 फीसदी व स्मॉलकैप में 0.6 फीसदी तेजी रही थी।
विज्ञापन


एसआईपी पहली बार 26,000 करोड़ के पार
आंकड़ों के मुताबिक, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में दिसंबर, 2024 में 26,459 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। यह आंकड़ा नवंबर के 25,320 करोड़ की तुलना में 4.49 फीसदी अधिक है। पिछले 18 महीने में 17वीं बार एसआईपी में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। एसआईपी के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) बढ़कर 13.63 लाख करोड़ रुपये पहुंच गईं, जो म्यूचुअल फंड के कुल एयूएम का करीब पांचवां हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल एयूएम घटकर 66.93 लाख करोड़ रुपये
म्यूचुअल फंड कंपनियों का कुल एयूएम पिछले महीने 1.68 फीसदी घटकर 66.93 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो नवंबर में 68.08 लाख करोड़ था। एम्फी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकट चलसानी ने कहा, बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ डेट योजनाओं से 1.27 लाख करोड़ रुपये की निकासी के कारण म्यूचुअल फंड कंपनियों के कुल एयूएम में गिरावट आई है।


इन योजनाओं  में भी निवेशकों ने लगाए पैसे
  • सेक्टोरल या थीमैटिक फंड में निवेशकों ने रिकॉर्ड 15,331 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो नवंबर के 7,658 करोड़ से करीब दोगुना है।
  • गोल्ड ईटीएफ में दिसंबर में कुल 640 करोड़ रुपये का निवेश आया।
  • वैल्यू फंड में 1,514 करोड़ व फोकस्ड फंड में 456 करोड़ निवेश हुआ।
  • ईएलएसएस में निवेशकों ने 188 करोड़ व फ्लैक्सी कैप फंड में 4,731  करोड़ रुपये लगाए।
  • रिटायरमेंट फंड में 132.5 करोड़ और चिल्ड्रेन फंड में 200.85 करोड़ रुपये का निवेश आया।

एनएफओ से जुटाए 13,643 करोड़
एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने दिसंबर में 33 नए फंड ऑफर (एनएफओ) लॉन्च कर 13,643 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई। नवंबर में 18 एनएफओ से 4,000 करोड़ से अधिक जुटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed