फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   AMFI Data Investment in equity mutual funds decreased by 26 pc lowest in 10 months impact of market volatility

AMFI Data: इक्विटी म्यूचुअल फंड में 26 फीसदी घटा निवेश, 10 महीने में सबसे कम; बाजार में उतार-चढ़ाव का बड़ा असर

Thu, 13 Mar 2025 02:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 02:56 AM IST
सार

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार दूसरा महीना है, जब इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश में गिरावट आई है। दिसंबर, 2024 में निवेशकों ने इक्विटी म्यूचुअल फंड में 41,156 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो जनवरी, 2025 में घटकर 39,688 करोड़ रुपये रह गया। 

विज्ञापन
AMFI Data Investment in equity mutual funds decreased by 26 pc lowest in 10 months impact of market volatility
म्यूचुअल फंड - फोटो : एएनआई

विस्तार

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मासिक आधार पर 26.16 फीसदी घटकर फरवरी, 2025 में 10 महीने के निचले स्तर 29,303 करोड़ रुपये पर आ गया। यह अप्रैल, 2024 के बाद इस श्रेणी में सबसे कम निवेश है। घरेलू शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच स्मॉल और मिडकैप शेयरों में निवेश में उल्लेखनीय कमी से यह गिरावट आई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार दूसरा महीना है, जब इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश में गिरावट आई है। दिसंबर, 2024 में निवेशकों ने इक्विटी म्यूचुअल फंड में 41,156 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो जनवरी, 2025 में घटकर 39,688 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, फरवरी लगातार 48वां महीना है, जब निवेशकों ने इस श्रेणी में निवेश करना जारी रखा है। म्यूचुअल फंड कंपनियों की प्रबंधन के तहत संपत्तियां (एयूएम) फरवरी अंत में 2.72 लाख करोड़ घटकर 64.53 लाख करोड़ रुपये रह गईं, जबकि जनवरी में यह 67.25 लाख करोड़ थीं।

विज्ञापन


एसआईपी : निवेश तीन माह के निचले स्तर पर
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश मासिक आधार पर 1.51 फीसदी घटकर फरवरी में 25,999 करोड़ रुपये रह गया। यह इसका तीन महीने का निचला स्तर है। जनवरी में एसआईपी में 26,400 करोड़ और दिसंबर, 2024 में 26,459 करोड़ का निवेश आया था।

विज्ञापन
  • इस दौरान एसआईपी खातों की संख्या जनवरी के 8.34 करोड़ से घटकर 8.26 करोड़ रह गई।

स्मॉल, मिड और लार्जकैप में 34.93 फीसदी तक गिरावट
आंकड़ों के मुताबिक, स्मॉलकैप फंड में निवेश जनवरी के 5,720 करोड़ से 34.93 फीसदी घटकर फरवरी में 3,722 करोड़ रुपये रह गया। मिडकैप में पिछले महीने 3,406 करोड़ का निवेश आया, जो जनवरी के 5,147 करोड़ से 33.82 फीसदी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • लार्जकैप फंड में भी निवेश जनवरी के 3,063 करोड़ से 6.43 फीसदी घटकर फरवरी में 2,866 करोड़ रुपये रह गया।

सेक्टोरल या थीमैटिक फंड में आया सर्वाधिक पैसा

  • इक्विटी श्रेणियों में सेक्टोरल या थीमैटिक फंड में सबसे ज्यादा 5,711 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया।
  • फ्लेक्सी कैप फंड में निवेशकों ने 5,104 करोड़ रुपये का निवेश किया।
  • गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश 3,751 करोड़ से घटकर 1,980 करोड़ रुपये रह गया।
  • डेट फंड से फरवरी में 6,525 करोड़ की निकासी हुई, जबकि जनवरी में 1.28 लाख करोड़ का निवेश आया था।
  • कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड ने फरवरी में 40,000 करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित किया। जनवरी में यह आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed