फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   America Inflation increased 5 Percent Over The Past 12 Months

अमेरिका: पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी बढ़ी मुद्रास्फीति, साल 2008 के बाद सर्वाधिक वृद्धि

Fri, 11 Jun 2021 12:12 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 11 Jun 2021 12:12 PM IST
सार

पिछले साल के मुकाबले मई महीने में अमेरिका में मुद्रास्फीति पांच फीसदी बढ़ी है। 

विज्ञापन
America Inflation increased 5 Percent Over The Past 12 Months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका में मुद्रास्फीति मई महीने में पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी बढ़ गई है। जबकि पिछले महीने अप्रैल के मुकाबले महंगाई दर में 0.6 फीसदी की वृद्धि हुई है। मुद्रास्फीति में यह वृद्धि 2008 के बाद सर्वाधिक है। श्रम विभाग के आंकड़े के अनुसार मई में उपभोक्ता महंगाई दर में वृद्धि यह बताती है कि विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की मांग बढ़ रही है। कोविड-19 महामारी पर अंकुश के बाद तेजी से खुल रही अर्थव्यवस्था में लोग अधिक खरीदारी और यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन


कल-पुर्जों की मांग में कमी
एक तरफ जहां उपभोक्ताओं की मांग बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ इस्पात से लेकर रसायन समेत अन्य कल-पुर्जों की कमी है। विनिर्मित उत्पादों से लेकर सेवाओं के क्षेत्र में मांग बढ़ रही है जिससे कीमतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


मई में 0.7 फीसदी बढ़ी मुख्य मुद्रास्फीति
सरकार की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य मुद्रास्फीति (कोर इन्फ्लेशन) मई में 0.7 फीसदी बढ़ी जबकि पिछले 12 महीनों के मुकाबले यह 3.8 फीसदी अधिक है। मुख्य मुद्रास्फीति में अधिक उतार-चढ़ाव वाले ऊर्जा और खाद्य वस्तुओं को शामिल नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही कंपनियां 
अनाज बेचने वाली जनरल मिल्स से लेकर पेंट बनाने वाली कंपनी शेरविन-विलियम्स तक, कई कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं या ऐसा करने की योजना बना रही हैं। इसका कारण कच्चे माल के दाम में वृद्धि और कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए उनके वेतन में इजाफा किया जा रहा है।


भारत में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति
भारत की बात करें, तो सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कच्चे तेल और खनिज तेलों की कीमतों में वृद्धि के कारण थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति (WPI) अप्रैल 2021 में अब तक के उच्चतम स्तर पर, यानी 10.49 फीसदी पर पहुंच गई है। थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति मार्च में 7.39 फीसदी पर थी। फरवरी में थोक महंगाई दर 4.17 फीसदी थी। जनवरी के लिए, WPI मुद्रास्फीति दर 2.51 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed