फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   amazon ceo jeff bejos networth rises by 91 lakh crore rupees

अमेजन के शेयरों में तेजी से बेजोस की नेटवर्थ में 91332 करोड़ रुपये का इजाफा

Fri, 31 Jan 2020 08:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 31 Jan 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
amazon ceo jeff bejos networth rises by 91 lakh crore rupees
- फोटो : social media

अमेजन की तिमाही नतीजे घोषित होने के बाद कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में 91332 करोड़ रुपये बढ़ गई। अमेजन की बिक्री में दिसंबर तिमाही में 21 फीसदी का इजाफा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन

जल्द बन सकती है एक ट्रिलियन डॉलर की कंपनी

अमेजन का मार्केट कैप जल्द ही एक ट्रिलियन डॉलर के पास पहुंच गया है। पिछले कुछ महीनों से दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स के बीच मुकाबला था। गुरुवार शाम 4:55 तक बेजोस की कुल संपत्ति में करीब 91,332 करोड़ रुपए (12.8 बिलियन डॉलर) का इजाफा हुआ। 

विज्ञापन

फ्री शिपिंग ऑफर से उठाया फायदा

अमेरिका में लोगों ने छुट्टियों के सीजन में फ्री शिपिंग ऑफर का फायदा उठाया। अमेजन ने लॉजिस्टिक्स में बड़ा निवेश किया है। चौथी तिमाही में ही कंपनी ने इस पर 10,703 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के पास पूरी दुनिया में 15 करोड़ से अधिक प्राइम मेंबर हैं। बेजोस के पास वॉशिंगटन पोस्ट और एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का मालिकाना हक है। यह कंपनी व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए राकेट विकसित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन का नाम दुनिया की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम में से एक है। बता दें कि 5 जुलाई, 1994 में इस कंपनी की शुरुआत हुई। कंपनी की शुरुआत करने से पहले बेजोस ने पहले देश का भ्रमण किया। उसके बाद उन्होंने  अमेजन.कॉम की स्थापना की। उस वक्त उन्होंने इसकी शुरुआत एक गैरेज से की थी। अपनी कड़ी मेहनत के साथ डॉट कॉम को प्रसिद्ध कर खुद को अरबपति बना लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed