फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   all farmers to get 6k yearly, 3000 rupees pension for elderly farmers, modi cabinet big decision

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सभी किसानों को मिलेंगे सालाना छह हजार रुपये

Sat, 01 Jun 2019 05:36 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 01 Jun 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
all farmers to get 6k yearly, 3000 rupees pension for elderly farmers, modi cabinet big decision

देश के सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत प्रति वर्ष छह हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। वहीं 60 साल से ऊपर वाले किसानों को पेंशन का लाभ भी मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन

14.5 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

इस फैसले से देश भर के 14.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। पहले इस योजना में छोटे किसानों को लाया गया था, जिनके पास पांच हेक्टेयर भूमि थी। अब इस योजना से इस नियम को हटा लिया गया है।

विज्ञापन


75 हजार करोड़ के भारी भरकम बजट के साथ अंतरिम बजट में हुई घोषणा के मुताबिक, अब तक दो हेक्टेयर से कम जमीन पर खेती करने वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये की सम्मान निधि तीन किश्तों में मिलती थी। अब सभी किसानों को इसका लाभ मिलेगा। 12.5 करोड़ किसान इस योजना के तहत आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ किसान इस योजना से छूट रहे थे। अब यह सीमा खत्म कर दी गई है। पहले 12.5 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलता था। अब 14.5 करोड़ किसान फायदा उठा सकेंगे। 87 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस बात की घोषणा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों को दी। 

अभी तक 3.11 करोड़ छोटे किसानों को इस योजना के तहत दो हजार रुपये की पहली किश्त मिल चुकी है। इस योजना को अंतरिम बजट में पेश किया गया था। वहीं 2.75 करोड़ किसानों को दूसरी किश्त मिल चुकी है। 

तीन हजार रुपये की पेंशन

किसान सम्मान योजना के तहत 60 साल से ऊपर के किसानों को प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इससे भी उन किसानों को लाभ मिल मिलेगा, जो आगे चलकर स्वास्थ्य कारणों के चलते खेती नहीं करते हैं। 



अंतरिम बजट में की थी घोषणा

सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  की शुरुआत की थी। इस योजना का फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को होगा। तीन राज्यों में किसानों के मुद्दे में हार के बाद माना जा रहा था कि सरकार किसानों को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकती है। आइये जानते है कि आखिर इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा।

योजना की मुख्य बातें:

  • सरकार ने फसलों का एमएसपी लागत डेढ़ गुना करने की घोषणा की है।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मंजूरी के अंतर्गत दो हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसान को हर साल छह हजार रुपये मिलेंगे। 
  • किसानों के खाते में तीन किस्तों में पैसे जाएंगे। 
  • इसका फायदा देश के 14.5 करोड़ किसानों को मिलेगा। 
  • 1 दिसंबर 2018 से यह योजना पूरे देश में लागू हुई है। 
  • किसान निधि के लिए 75,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।
  • 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed