फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Alka Mittal became the first woman CMD of ONGC

जिम्मेदारी: अलका मित्तल बनीं ओएनजीसी की पहली महिला मुखिया, बतौर ट्रेनी की थीं करियर शुरुआत

Wed, 05 Jan 2022 03:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Jan 2022 03:10 AM IST
सार

अल्का मित्तल सुभाष कुमार की जगह लेंगी, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए। मित्तल एक जनवरी 2022 से छह महीने तक या अगले आदेश तक ओएनजीसी की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।

विज्ञापन
Alka Mittal became the first woman CMD of ONGC
Alka Mittal - फोटो : Twitter@ONGC

विस्तार

देश की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी से बतौर ट्रेनी करियर शुरू करने वाली निदेशक (एचआर) डॉ अल्का मित्तल को कंपनी के अंतरिम अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह कंपनी की कमान संभालने वाली पहली महिला मुखिया हैं।

विज्ञापन


मित्तल सुभाष कुमार की जगह लेंगी, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए। मित्तल एक जनवरी 2022 से छह महीने तक या अगले आदेश तक ओएनजीसी की अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी। अलका अभी ओएनजीसी की निदेशक (एचआर) हैं और अगस्त में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद का अतिरिक्त प्रभार अलका मित्तल को सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ओएनजीसी ने भी ट्वीट कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थशास्त्र में परास्नातक और वाणिज्य में पीएचडी धारक अल्का मित्तल ओएनजीसी के बोर्ड में शामिल होने वाली पहली महिला भी रह चुकी हैं। उन्होंने 27 नवंबर 2018 में यह जिम्मेदारी संभाली थीं। मित्तल ओएनजीसी में निदेशक (एचआर) बनने से पहले स्किल डेवलपमेंट की चीफ थीं। ओएनजीसी के इतिहास में पूर्णकालिक निदेशक का पद संभालने वाली पहली महिला हैं।

59 वर्षीय अलका मित्तल किसी तेल एवं गैस उत्पादन कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। उनसे पहले निशि वासुदेव एक तेल कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने 2014 में तेल रिफाइनर और ईंधन विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की बागडोर संभाली थीं।


ओएनजीसी के पास अब दो पूर्ण कालिक महिला निदेशक 
अल्का को यह जिम्मेदारी मिलने के साथ ही ओएनजीसी के पास अब दो पूर्णकालिक महिला निदेशक होंगी। सरकारी हेडहंटर पब्लिक एंटरप्राइज सिलेक्शन बोर्ड (पीईएसबी) ने पोमिला जसपाल को निदेशक (वित्त) के पद के लिए चुना था। जसपाल वर्तमान में ओएनजीसी की सहायक कंपनी मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में निदेशक (वित्त) हैं। वहीं तेल और गैस सार्वजनिक उपक्रमों में अब दो महिला प्रमुख हैं। वर्तिका शुक्ला को एक सितंबर 2021 को इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) का प्रमुख बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed