{"_id":"663c882294f71b60f202362b","slug":"akshaya-tritiya-despite-all-time-high-gold-prices-pre-booking-is-up-for-festival-jewelers-offering-50-off-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya: रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद हो रही सोने की प्री-बुकिंग, कारोबारियों का दावा- बिकेगा 25 टन सोना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Akshaya Tritiya: रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद हो रही सोने की प्री-बुकिंग, कारोबारियों का दावा- बिकेगा 25 टन सोना
Thu, 09 May 2024 05:48 PM IST
नविता स्वरूप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नविता स्वरूप
Updated Thu, 09 May 2024 05:48 PM IST
सार
अक्षय तृतीया इस साल 10 मई 2024 (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। इसे एक शुभ दिन माना जाता है जिसमें सोने की खरीदारी करते हैं। इस साल सोने का भाव आसमान छू रहा है। बावजूद लोग अक्षय तृतीया के लिए हल्के गहनों और सिक्कों में प्री-बुकिंग कर रहे है। कारोबारी गहनों पर मैकिंग चार्ज और साथ ही 50 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
अक्षय तृतीया इस साल 10 मई 2024 (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। इसे आखा तीज भी कहा जाता है। यह वैशाख महीने में शुक्ल पक्ष तृतीया के दौरान मनाया जाता है। इसे एक शुभ दिन माना जाता है जिसमें सोने की खरीदी करते हैं। इस साल सोने का भाव आसमान छू रहा है। कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गई हैं बावजूद इसके लोग अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करने के लिए अभी से तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन बताते हैं कीमतों थोड़ी नरमी आई हैं बावजूद इसके कि त्योहारों पर सोने की कीमतें बढ़ती हैं। अक्षय तृतीया पर सोने की खदीदारी के लिए प्री बुकिंग कर रहे हैं।लोग हल्के गहनें और सोने के सिक्कों की खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हमें उम्मीद है इस बार 24 से 25 टन तक सोना बिकेगा।
विज्ञापन
हल्के गहनों की हो रही प्री-बुकिंग
ग्राहक अभी से इस दिन के लिए सोने के हल्के गहनों की प्री-बुकिंग की है। जैन बताते हैं जिसकी डिलिवरी वे 10 मई यानी कल लेंगे। सोने के सिक्कों की मांग सबसे अधिक है। इसमें 4 से 5 ग्राम के सिक्के की मांग ग्राहक कर रहे हैं। शादी ब्याह को देखते हुए ग्राहकों का पुराने गहनों की रिसाइकलिंग पर भी जोर है।
विज्ञापन
मेकिंग चार्ज और खरीदारी पर 50 प्रतिशत तक की छूट
जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन ज्वेलरी ब्रांड सहित जावेरी बाजार में कई तरह के ऑफर ग्राहकों को देने की तैयारी में है। जिसमें गहनों पर मैकिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा और साथ ही 50 प्रतिशत तक की छूट गहनों की खरीदी पर दी जा रही है।
यूनिमोनी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक और सीईओ, सीए कृष्णन आर ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ जाती है, क्योंकि इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग महंगाई के खिलाफ सोने को एक अच्छा विकल्प मानते हैं। हालांकि यह स्टॉक और बॉन्ड की तरह रिटर्न नहीं देता बावजूद इसके सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता रहा है।
पिछले साल 22 टन बिका था सोना
पिछले साल अक्षय तृतीया के मौके पर 22 टन सोना बिका था। पिछले साल सोने का (24 कैरेट) भाव 61,300 प्रति दस ग्राम पर रहा जबकि 2024 में अक्षय तृतीया से पहले का भाव 71,624 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। इसमें सोने के निवेशकों को लगभग 17 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
एक साल में सोने के भाव 12 प्रतिशत से अधिक चढ़े
जानकारों का कहना है कि पिछले छह महीनों में रिटर्न पर नजर डालें तो इस बहुमूल्य धातु की कीमतों में 16 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। साल-दर-साल सोने की कीमत में लगभग 12 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। जानकार कहते हैं इसमें कोई हैरत की बात नहीं होगी कि अगले साल अक्षय तृतीया पर सोने के भाव में और इजाफा हो।