{"_id":"6266c7efb606696f2571d02d","slug":"akasa-air-to-launch-flight-operations-in-july-instead-of-june-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: जुलाई से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन शुरू करेगी अकासा एयर, पहले जून में शुरुआत करने की थी योजना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
तैयारी: जुलाई से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन शुरू करेगी अकासा एयर, पहले जून में शुरुआत करने की थी योजना
Mon, 25 Apr 2022 09:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:40 PM IST
सार
अकासा एयरलाइन ने पहले अपनी वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं को जून में शुरू करने का एलान किया था। लेकिन, सोमवार को कंपनी के सीईओ ने कहा कि अब इसकी शुरुआत जुलाई से की जाएगी।
विज्ञापन
Akasa Air
- फोटो : akasaair.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइन अकासा एयर ने अपनी वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन की शुरुआत के बारे में सोमवार को बड़ी घोषणा की। इसकी शुरुआत अब पूर्व में निर्धारित किए गए समय से एक महीने देरी से यानी जुलाई में होगी। पहले कंपनी की योजना इसकी शुरुआत जून में करने की थी।
विज्ञापन
अकासा एयर के सीईओ विनय दुबे ने कहा कि जैसे-जैसे हम उद्घाटन की तारीख के पास पहुंच रहे हैं, अब हम हमारी संशोधित टाइमलाइन की पुष्टि कर सकते हैं। हमें अपने पहले विमान की डिलिवरी जून की शुरुआत तक होने की उम्मीद है। ऐसे में हम जुलाई से वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
दुबे ने आगे कहा कि अकासा एयर की योजना मार्च 2023 तक 18 विमानों के संचालन करने की है। दुबे इस एयरलाइन के संस्थापक और प्रबंध निदेशक भी हैं। 26 मार्च को दुबे ने एक एविएशन कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हम अपनी वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन जून से करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले साल नवंबर में दिया था 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर
पिछले साल नवंबर 2021 में ही आकासा एयर ने 72 बोइंग 737 मैक्स जेट विमानों का ऑर्डर दिया था। जानकारी के अनुसार कंपनी का लक्ष्य लॉन्च के एक साल के भीतर ही अपने बेड़े में 18 विमान शामिल करने का है। अकासा ने पांच साल में अपने बेड़े में 72 विमान शामिल करने की योजना तैयार की है।
पिछले साल अक्तूबर में सरकार की ओर से अकासा की पैरेंट कंपनी एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से प्रारंभिक मंजूरी (एनओसी) मिली थी। एनओसी मिलने के बाद किसी एयरलाइन को एयर ऑपरेटर परमिट (एओपी) पाने में करीब छह महीने का समय लगता है।