फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Akasa Air to buy 4 more Boeing 737 Max planes; 'three-digit' aircraft order later this year

Akasa Air: अकासा एयर चार और बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदेगी, दावा- 100 विमानों के ऑर्डर की घोषणा भी इसी साल

Wed, 21 Jun 2023 04:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 21 Jun 2023 04:44 PM IST
सार

Akasa Air: अकासा एयर ने बताया है कि ये चार विमान पहले से ही दिए गए 72 विमानों के ऑर्डर से अलग हैं, जिससे ऑर्डर किए गए कुल विमानों की संख्या 76 हो गई है, जिनमें 23 737-8 और 53 उच्च क्षमता वाले 737-8-200 विमान हैं।”

विज्ञापन
Akasa Air to buy 4 more Boeing 737 Max planes; 'three-digit' aircraft order later this year
Akasa Air - फोटो : ANI

विस्तार

एयरलाइन कंपनी अकासा एयर चार और बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदेगी। कंपनी न बुधवार को बताया है कि अपनी विस्तार योजनाओं के तहत वह इस साल तीन अंक में (यानी 100 से अधिक) विमानों का ऑर्डर देगी।

विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि ये चार विमान 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों के ऑर्डर के अलावे हैं। कंपनी की ओर से यह घोषणा पेरिस एयर शो के दौरान की गई है। विमानन कंपनी ने अपने बयान में कहा, “ये चार विमान पहले से ही दिए गए 72 विमानों के ऑर्डर से अलग हैं, जिससे कुल विमानों की संख्या 76 हो गई है, जिनमें 23 737-8 और 53 उच्च क्षमता वाले 737-8-200 विमान हैं।”
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, “अकासा एयर का लक्ष्य 2023 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने का है।” अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने कहा कि कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन में सहयोग के लिए चार और बोइंग 737-8 विमान अपने बेड़े में जोड़ने के लिए बहुत उत्साहित है। इसके साथ ही 72 विमानों के कंपनी के शुरुआती ऑर्डर की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। ये विमान अगले चार साल में अकासा एयर को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed