{"_id":"62c6e1bdace40202b34d832f","slug":"akasa-air-flight-services-of-rakesh-jhunjhunwala-s-akasa-air-may-start-this-month-license-from-dgca-akasa-air-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akasa Air: राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर की उड़ान सेवाएं इसी महीने हो सकती हैं शुरू, डीजीसीए से मिला लाइसेंस ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Akasa Air: राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर की उड़ान सेवाएं इसी महीने हो सकती हैं शुरू, डीजीसीए से मिला लाइसेंस
Thu, 07 Jul 2022 07:12 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 07 Jul 2022 07:12 PM IST
सार
डीजीसीए से लाइसेंस मिलने के बाद माना जा रहा है कि Akasa Air जुलाई के आखिरी सप्ताह तक अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान सेवा शुरू कर सकती है। उम्मीद है कि 15 जुलाई के बाद से Akasa Air में टिकटों बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
अकासा एयर
- फोटो : twitter/AkasaAir
विस्तार
शेयर बाजार के दिग्गज राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली एयरलाइन Akasa Air से जुड़ी एक बड़ी सूचना सामने आई है। नागर विमानन सेवाओं की नियामक संस्था डीजीसीए (Directorage General of Civil Aviation) से Akasa Air को एयरलाइन लाइसेंस मिल गया है। एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि उसे डीजीसीए से एओसी (Air Operator Certificate) मिल गया है। अब जल्द की कंपनी विमान सेवाएं शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन
कब से उड़ान भर सकती है Akasa Air
डीजीसीए से लाइसेंस मिलने के बाद माना जा रहा है कि Akasa Air जुलाई के आखिरी सप्ताह तक अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान सेवा शुरू कर सकती है। उम्मीद है कि 15 जुलाई के बाद से Akasa Air में टिकटों बुकिंग शुरू हो जाएगी। कुछ दिनों पहले मीडिया से बातचीत में एयरलाइन कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने भी इस बात के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
Akasa Air ने लाइसेंस मिलने पर जतायी खुशी
We are pleased to announce the receipt of our Air Operator Certificate (AOC). This is a significant milestone, enabling us to open our flights for sale and leading to the start of commercial operations.
विज्ञापन विज्ञापन— Akasa Air (@AkasaAir) July 7, 2022
डीजीसीए से एयरलाइन लाइसेंस मिलने के बाद Akasa Air के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा गया कि हमें अपने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) की प्राप्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अब हम कमर्शियल उड़ान सेवाओं की शुरूआत करने में सक्षम हो गए हैं।