फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   airlines started ticket bookings flights from 25 MAY 2020

फिर उड़ान भरेगा देश, एयर इंडिया समेत अन्य कंपनियों ने शुरू की टिकट बुकिंग

Fri, 22 May 2020 12:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 22 May 2020 12:56 PM IST
सार

  • देश में घरेलू हवाई सेवाएं 25 मई से शुरू हो रही हैं।
  • एयरलाइन कंपनियों ने टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है।
  • नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यात्रा के लिए शर्तें बताईं। 

विज्ञापन
airlines started ticket bookings flights from 25 MAY 2020
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर एयरलाइन कंपनियों ने टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। देश में हवाई सेवाएं दो महीने के बाद शुरू होंगी। 

विज्ञापन


एयर इंडिया ने ट्वीट कर दी जानकारी
एयर इंडिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि हमारी सेवा के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी की ओर से इसके लिए वेबसाइट की जानकारी दी गई, साथ ही कहा गया कि कस्टमर केयर पर बात भी की जा सकती है। शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे से टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

 

अन्य एयरलाइंस ने भी शुरू की उड़ानें
इसके अतिरिक्त अन्य सभी एयरलाइंस की ओर से बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। स्पाइसजेट ने भी ट्वीट कर बताया कि कंपनी ने 25 मई से टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। 
 

हवाई यात्राओं के लिए दिशानिर्देश
मालूम हो कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यात्रा के लिए शर्तें बताईं। 

  • तबीयत खराब हो तो बिना पेनल्टी यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं यात्री।
  • एयरपोर्ट पर प्रवेश से पहले सामान को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की जाएगी।
  • जिन यात्रियों को स्वास्थ्य या उम्र के चलते सफर से रोका गया है, वे बिना किसी पेनल्टी के अपनी यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं।
  • भीड़ से बचने के लिए टर्मिनल के सभी प्रवेश द्वार खोले जाएंगे।
  • प्रवेश द्वार, स्क्रीनिंग ज़ोन और टर्मिनलों पर कम से कम एक मीटर की दूरी पर सामाजिक दूरी के निशान या स्टिकर दिए जाएंगे।
  • जहां भी यात्रियों के साथ बातचीत होती है, वहां कर्मचारियों के लिए फेस शील्ड दिया जाएगा।
  • टर्मिनल इमारतों, लाउंज या विमान में यात्रियों को समाचार पत्र या पत्रिकाएं नहीं दी जाएंगी।
  • तेज बुखार, सांस लेने में कठिनाई या खांसी वाले कर्मचारियों को एयरपोर्ट पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • उड़ान भरने से पहले यात्रियों को क्रमिक रूप से बैचों में विमान में जाने की अनुमति होगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी
घरेलू उड़ानों के परिचालन को लेकर जरूर आदेश आ गया है, लेकिन अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी रहेगी। देश में करीब 20 एयरपोर्ट ऐसे हैं, जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित होती हैं। दुनियाभर में कोरोना के कहर को देखते हुए अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद रखने का ही फैसला लिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed