फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   airlines Indigo Air Asia Starts Giving Ticket Refunds To Travel Agents Travel Portal

खुशखबर: एयरलाइन कंपनियों ने रद्द हुई उड़ानों का रिफंड देना शुरू किया

Thu, 28 May 2020 10:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 28 May 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
airlines Indigo Air Asia Starts Giving Ticket Refunds To Travel Agents Travel Portal
इंडिगो और एयर एशिया इंडिया ने टिकटों का रिफंड देना शुरू किया - फोटो : PTI

देश में घरेलू विमान यात्रा शुरू होने के साथ ही इंडिगो और एयर एशिया इंडिया ने हवाई यात्रा टिकटों का रिफंड देना शुरू कर दिया है। जो उड़ाने निरस्त हुई हैं उनके टिकटों का रिफंड ये विमानन कंपनियां ट्रैवल एजेंट के खातों में डालने लगी हैं। 

विज्ञापन


रिफंड को लेकर चिंतित थे यात्री
दरअसल देश में करीब दो महीने से बंद पड़ी घरेलू विमान सेवाओं को 25 मई 2020 से बहाल कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पहले ही दिन राज्यों के प्रतिबंधों की वजह से करीब 630 उड़ानों को रद्द किया गया। ऐसे में कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और रिफंड को लेकर वे चिंतित दिखे। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने हवाई टिकट रद्द होने पर रिफंड न मिलने की शिकायत भी की थी। 
विज्ञापन


सभी यात्रियों को मिलेगा रिफंड
ट्रैवल पोर्टल ईजमाईट्रिप डॉट कॉम ने जानकारी दी कि विमानन कंपनियों की इस पहल से अब ट्रैवल एजेंटों को काफी राहत मिलेगी। अब वे अपने ग्राहकों को रिफंड जारी कर सकेंगे। इस संदर्भ में ईजमाईट्रिप डॉट कॉम के सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा कि, 'सभी यात्री जो टिकट की रिफंड राशि को क्रेडिट प्रकोष्ठ में डालने के बजाय सीधे रिफंड चाहते हैं, उन्हें रिफंड दिया जाएगा। वर्तमान में एयर एशिया ने ईजमाईट्रिप डॉट कॉम के मामले में ऐसा किया है और हमने ग्राहकों को उनके बैंक खातों में राशि लौटा दी है। हालांकि हमें एयर एशिया से यह राशि टिकटिंग वॉलेट में प्राप्त हो रही है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो ने भी रिफंड करना शुरू किया
आगे उन्होंने कहा कि, 'अन्य कंपनियों ने भी रिफंड करना शुरू किया है। अब इंडिगो ने भी हमारी एजेंसी के वॉलेट में रिफंड करना शुरू किया है, इससे हम इंडिगो के नए टिकट खरीद सकते हैं और दूसरी तरफ हम ग्राहकों को उनके बैंक खातों में टिकट का रिफंड कर रहे हैं।' 


ट्रैवल एजेंट को दिया विकल्प
पिट्टी ने कहा कि दो विमानन कंपनियों ने अब ट्रैवल एजेंट को यह विकल्प दिया है कि वह अपने ग्राहकों को या तो रिफंड दे सकते हैं या फिर राशि को उनके क्रेडिट शेल में रख सकते हैं। इस राशि का इस्तेमाल भविष्य की बुकिंग में किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed