फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   airline facing Difficulties through Coronavirus grounding by region, not able to earn fare fixed by the government

दूर नहीं हो रही विमानन कंपनियों की मुश्किलें, सामान्य स्तर से आधी है यात्रियों की संख्या

Wed, 13 Jan 2021 01:40 PM IST
स्वाति सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 13 Jan 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
airline facing Difficulties through Coronavirus grounding by region, not able to earn fare fixed by the government
एविएशन सेक्टर - फोटो : पेक्सेल्स

देशभर में अनलॉक के बाद जहां दूसरे सेक्टर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं, वहीं विमानन कंपनियों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिसंबर में हवाई यात्रियों की संख्या में कोरोना से पहले के स्तर के 57 फीसदी ही पहुंची है। कंपनियां उनसे उतना भी किराया वसूल नहीं कर पा रही हैं, जितना सरकार ने इनके लिए निर्धारित किया है। वहीं, इस दौरान विमान ईंधन एटीएफ की लागत जरूर बढ़ गई है।

विज्ञापन


क्रूड ऑयल के दामों में बढ़ोतरी से पैदा हुईं चुनौतियां
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, कम आमदनी और बढ़ती हुई ऑपरेशनल कॉस्ट, खासतौर पर क्रूड ऑयल के दामों में बढ़ोतरी ने एविएशन इंडस्ट्री के सामने गंभीर चुनौतियां पैदा कर दी हैं। सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए न्यूनतम और अधिकतम किराए की सीमा लागू की थी, लेकिन एयरलाइंस अपने यात्रियों से उतना किराया भी वसूल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन


नए विमानों का भुगतान करना भी हो सकता है मुश्किल
वर्ष 2020 की चौथी तिमाही यानी अक्तूबर से दिसंबर में औसत विमान किराया मंत्रालय की प्रस्तावित किराए की बीच की सीमा से सात से 23 फीसदी कम था। जबकि पहली तिमाही में यह औसत से 29 से 47 फीसदी तक कम था। एयरलाइंस के सामने एक बड़ी समस्या ये भी है कि इन्होंने पहले ही 500 से ज्यादा नए विमान के ऑर्डर दे रखें हैं, जिनकी डिलीवरी अगले तीन से चार वर्षों में होनी है। ऐसे में इनके लिए भुगतान करना भी एक बड़ा बोझ साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन पर टिकीं नजरें
विशेषज्ञों के मुताबिक, एयरलाइंस की सारी उम्मीदें अब कोरोना वैक्सीन के रोलआउट पर टिकी हुई हैं। कंपनियों को उम्मीद है कि वैक्सीन आने के बाद लोगों का हवाई उड़ानों के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। दफ्तरों में मौजूदगी बढ़ने से प्रवासी कर्मचारी अपनी नौकरी वाले शहरों में लौटेंगे। इसी तरह घरेलू यात्रियों की संख्या में भी धीरे-धीरे इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed