फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   airfares surge before holi as indigo, jet airways planes grounded, 20k is price of ticket

होली से पहले बड़ा झटका, इन कंपनियों की 200 उड़ानें रद्द, 20 हजार के पार हुआ किराया

Mon, 11 Mar 2019 05:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 11 Mar 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
airfares surge before holi as indigo, jet airways planes grounded, 20k is price of ticket

होली के त्योहार पर हवाई जहाज के जरिए घर जाने के लिए सोच रहे लोगों को बड़ा झटका लग गया है। अंतिम समय पर टिकट बुक कराने के लिए जेब पर बड़ी मार पड़ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की दो प्रमुख एयरलाइन कंपनियों की उड़ानें लगातार रद्द हो रही है। 

विज्ञापन

इन रूट्स पर बढ़ गया किराया

देश के सबसे दो बिजी रूट्स में शुमार दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-बंगलूरू पर हवाई किराये में बेहताशा वृद्धि देखने को मिली है। दिल्ली-मुबंई रूट पर स्पॉट किराया (0 से सात दिन पहले) 20 हजार रुपये के पार चला गया है। वहीं दिल्ली-बंगलूरू रूट पर किराया 18,430 रुपये हो गया है। इसके अलावा मुंबई-बंगलूरू रूट पर 14,862 रुपये, दिल्ली-चेन्नई रूट पर 16,767 रुपये और दिल्ली-हैदराबाद रूट पर किराया 13,354 रुपये हो गया है। 

विज्ञापन

इन दो वजह से पड़ी मार

हवाई किरायों में होली के त्योहार के अलावा इन दो वजह से सबसे ज्यादा मार पड़ी है। इनमें पहली वजह है मुंबई हवाई अड्डे पर एक रनवे का बंद होना और दूसरा, जेट एयरवेज व इंडिगो के उड़ानों का रद्द होना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 200 उड़ानें रद्द 

इंडिगो और जेट एयरवेज की रोजाना 200 उड़ानें रद्द हो रही हैं। इंडिगो के पास पायलट की कमी हो गई है। फरवरी से कंपनी रोजाना औसतन 30 उड़ानों को रद्द कर रही है। वहीं जेट एयरवेज के पास विमान उड़ानें के लिए पैसा नहीं बचा है। उसके कई सारे विमान देश के कई हवाई अड्डों पर खड़े हो गए हैं। जेट के केवल 70 विमान उड़ रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed