फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   airfare soars by hundred percent, spot price raised to 62 k due to holy festival rush

हवाई किराये में हुई 100 फीसदी की बढ़ोतरी, 62 हजार रुपये के पार पहुंची टिकट की कीमतें

Thu, 14 Mar 2019 03:56 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 14 Mar 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
airfare soars by hundred percent, spot price raised to 62 k due to holy festival rush

नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) द्वारा बोइंग 737 मैक्स विमानों का संचालन करने पर बुधवार को रोक लगाने के बाद हवाई किराये में 100 फीसदी की वृद्धि हो गई है। ऐसे में यात्रियों को होली के त्योहार पर घर जाने के लिए चौतरफा मार पड़ने लगी है। 

विज्ञापन

घर जाने वालों पर चौतरफा मार

होली के अवसर पर इस शुक्रवार शाम से लोग अपने घर जाना शुरू कर देंगे। होली का त्योहार अगले हफ्ते गुरुवार 21 मार्च को है। फिलहाल त्योहार से पहले ही ट्रेन में सीटें फुल हो गई हैं। बसों में भीड़ बढ़ने लगेगी। ऐसे में लोगों के पास हवाई यात्रा करने का ही विकल्प बचा था। अब विमानों पर रोक लगने के बाद किराया काफी बढ़ गया है। 

विज्ञापन

इन रूट्स पर बढ़ा किराया

मुंबई-दिल्ली-मुंबई सेक्टर पर 15 मार्च से लेकर के 23 मार्च के बीच फिलहाल किराया 14 हजार रुपये से शुरू होकर के 36 हजार रुपये हो गया है। वहीं दिल्ली-लखनऊ-दिल्ली के बीच किराया 8 हजार रुपये से शुरू होकर के 23,799 रुपये पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुंबई-लखनऊ-मुंबई पर किराया 28,660 रुपये से शुरू होकर 47,114 रुपये है। इसी तरह मुंबई-जम्मू-मुंबई का किराया 16,323 रुपये से शुरू होकर 26,817 रुपये है। मुंबई-पटना-मुंबई का किराया 34,494 रुपये से शुरू होकर के 62,964 रुपये है। दिल्ली-पटना-दिल्ली का किराया 22,388 रुपये से शुरू होकर 42,968 रुपये है। दिल्ली-देहरादून-दिल्ली का किराया 7,554 रुपये से शुरू होकर के 12,028 रुपये है। दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली का किराया 20 हजार से लेकर के 28 हजार रुपये के बीच है। 

airfare soars by hundred percent, spot price raised to 62 k due to holy festival rush

31 मार्च तक कैंसिल हैं कई ट्रेन

रेलवे ने कई अहम ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया है।कोहरे के नाम पर रेलवे ने जो ट्रेनें 15 फरवरी तक कैंसिल की थीं, उनका निरस्तीकरण 31 मार्च  तक बढ़ा दिया गया है। इससे हजारों यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से दर्जनों ट्रेनों को कोहरे के नाम पर कैंसिल कर दिया गया था।

इसमें जम्मू, पंजाब की ओर जाने वाली गाड़ियां शामिल थीं। इन ट्रेनों को रेलवे ने 15 फरवरी तक निरस्त किया था, अब जब रेल यात्रियों ने ट्रेनों का निरस्तीकरण पूरा होने के बाद आगे की तिथियों में रिजर्वेशन करवा रखे थे, उन्हें निरस्तीकरण बढ़ने से झटका लगा है। हजारों पैसेंजर परेशान होने तय हैं। 

इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया कैंसिल

रेलवे ने जनता, गोमती, डबल डेकर, फरक्का, आम्रपाली और बरौनी एक्सप्रेस सरीखीं करीब ढाई दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को 15 फरवरी तक  निरस्त किया था। लेकिन अब इन ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed