फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air Ticket Prices: Domestic Flights to Lucknow and Patna Costlier Than Malaysia-Singapore Routes

Air Ticket Price: दिवाली का असर...मलयेशिया-सिंगापुर से महंगी लखनऊ, पटना की उड़ान; 30 हजार तक पहुंचा किराया

Mon, 06 Oct 2025 06:24 AM IST
शिवम गर्ग अजीत सिंह
अजीत सिंह Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 06 Oct 2025 06:24 AM IST
सार

दिवाली से पहले घरेलू हवाई किराया आसमान छूने लगा है। दिल्ली, मुंबई से लखनऊ और पटना की उड़ानें सिंगापुर और मलेशिया से भी महंगी हो गईं। 30 हजार रुपये तक किराया पहुंचा।

विज्ञापन
Air Ticket Prices: Domestic Flights to Lucknow and Patna Costlier Than Malaysia-Singapore Routes
त्योहारों में हवाई यात्रा महंगी (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिवाली के करीब आते ही विमानन कंपनियों ने ग्राहकों की जेब काटनी शुरू कर दी है। आलम यह है कि उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में दिल्ली और मुंबई से यात्रा करने के लिए 30,000 रुपये तक किराया लिया जा रहा है। जबकि थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और हांगकांग के लिए महज 17,000 रुपये में ही आप जा सकते हैं। विमानन कंपनियों की इस लूट से ग्राहकों को जबरदस्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


विभिन्न ट्रैवल वेबसाइटों से चेक करने पर पता चला कि 18 अक्तूबर को दिल्ली से लखनऊ का किराया 13,618 से 18,738 रुपये है। जबकि 9 अक्तूबर को यही किराया 4,200 रुपये है। पटना के लिए 18 अक्तूबर को 15,248 से 26,072 रुपये किराया है, जो 9 अक्तूबर को 4,900 रुपये है। मुंबई से लखनऊ का 18 अक्तूबर का किराया 17,401 से 29,466 रुपये है जो 9 अक्तूबर को 7,202 रुपये है। बंगलूरू से लखनऊ का किराया इसी दौरान 16,429 से 23,656 रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MSME For Bharat: 9 अक्तूबर को अमर उजाला की अगुवाई में सजेगा मंच, जुटेंगे उद्योग जगत के विशेषज्ञ और इन्फ्लुएंसर

आम दिनों में यह किराया 7,288 रुपये होता है। इसी तरह मुंबई से अहमदाबाद का किराया 18 अक्तूबर को 5,078 रुपये से 13,936 रुपये तक हो जाता है। सामान्य दिनों में यह 2,500 से 3,500 रुपये तक होता है। मुंबई से भोपाल के लिए 18 तारीख को 14,500 रुपये से 18,048 रुपये चुकाने होंगे, जो सामान्य दिनों में 6,099 रुपये होता है। मुंबई से जयपुर के लिए दिवाली के समय आपको 18,352 से 26,038 रुपये देने होंगे, जो सामान्य दिनों में 6 से 7 हजार रुपये होता है।

आसमान छू रहा विमानन किराया

रूट 18 अक्तूबर 9 अक्तूबर
दिल्ली - वाराणसी 8,788 - 20,038 रुपये 3,700 रुपये
दिल्ली - प्रयागराज 19,654 रुपये 4,950 रुपये
दिल्ली - कानपुर 12,358 रुपये 3,958 रुपये
मुंबई - वाराणसी 15,276 - 29,604 रुपये 5,300 रुपये
मुंबई - प्रयागराज 20,403 रुपये 5,700 रुपये
मुंबई - कानपुर 20,404 रुपये 7,109 रुपये


अंतरराष्ट्रीय किराया

रूट किराया (रुपये में)
दिल्ली - बैंकॉक 8,750 रुपये
दिल्ली - दुबई 11,308 रुपये
दिल्ली - मलयेशिया 13,315 रुपये
दिल्ली - सिंगापुर 17,799 रुपये
दिल्ली - हांगकांग 16,282 रुपये


ये भी पढ़ें:- Finance: बैंकों में 1.84 लाख करोड़ की संपत्तियां अनक्लेम्ड, सीतारमण ने बताया कैसे मिलेगा हकदारों को हक

त्योहार पर घर पहुंचने के लिए नहीं मिल रहे साधन
त्योहारों या व्यस्त समय में विमानन कंपनियां फायदा उठाती हैं। छोटे रूट पर भी ये कंपनियां तीन से चार गुना तक किराया बढ़ा देती हैं। दिवाली के समय आलम यह है कि दिल्ली से लखनऊ, प्रयागराज या वाराणसी के लिए वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी टिकट नहीं है। अच्छी खासी वेटिंग चल रही है। बसों का किराया इस समय 4 से 5 हजार रुपये पहुंच गया है। ऐसे में त्योहार में अपने गांव जाने वाले यात्रियों को इस समय यातायात का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed