MSME For Bharat: 9 अक्तूबर को अमर उजाला की अगुवाई में सजेगा मंच, जुटेंगे उद्योग जगत के विशेषज्ञ और इन्फ्लुएंसर
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव एवं एक्सपो 2025 में 9 अक्तूबर को उद्योग जगत की हस्तियां, नीति-नियंता, स्टार्टअप, बिजनेस टाइकून के साथ - साथ विदेश में अंतराष्ट्रीय कंपनियों के बिजनेस सलाहकार, व्यापार विकास विशेषज्ञ और डिजिटल इंफ्लुएंसर शिरकत करेंगे।
विस्तार
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव एवं एक्सपो 2025 का आयोजन 9 अक्तूबर को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। कार्यक्रम में उद्योग जगत की हस्तियां, नीति-नियंता, स्टार्टअप, बिजनेस टाइकून के साथ - साथ विदेश में अंतराष्ट्रीय कंपनियों के बिजनेस सलाहकार, कॉर्पोरेट फाइनांस विशेषज्ञ, व्यापार विकास विशेषज्ञ और मात्र 94 दिनों में इंस्ट्राग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स अर्जित करने वाले डिजिटल इंफ्लुएंसर शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक मंथन से निकले विचार और अनुभवों से देश के भविष्य की दिशा तय होगी। अमर उजाला की विशेष श्रृंखला अपने वक्ताओं को जानें के तहत हम आपको उन दिग्गज नेताओं और विशेषज्ञों से रू-ब-रू करा रहे हैं जिनकी सोच, मेहनत और नेतृत्व ने अपने-2 क्षेत्रों में नई इबारत लिखी है। इस श्रृंखला की चौथी कड़ी प्रस्तुत है...
डॉ.(सीए) विकास चतुर्वेदी
विकास ने भारत और यूरोप के बीच 25 बिलियन यूरो से अधिक के व्यापारिक सौदों को प्रोत्साहित और संपन्न किया है। वे भारत और यूरोप के आर्थिक संबंधों के विशेषज्ञ व वैश्विक बिजनेस सलाहकार हैं। विकास TiE एम्स्टर्डम, इंडिया डच फाइनेंशियल कॉरिडोर, इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के नीदरलैंड चैप्टर, ASSOCHAM यूरोप के संस्थापक चेयरमैन और यूरोप इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स, नीदरलैंड्स के सह-संस्थापक निदेशक हैं। विकास ने 10 से अधिक यूरोपीय देशों में ICAI की उपस्थिति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे नीदरलैंड्स में इंडियन चैंबर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अनुराग सिंघी
अनुराग सिंघी को वित्त, ऑडिट, आश्वासन, विलय और अधिग्रहण, व्यवसाय रणनीति, ड्यू डिलिजेंस और असेट वैल्यूएशन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उनकी गहरी समझ ने उन्हें विभिन्न उद्योगों के प्रमुख नामों के साथ काम करने में सक्षम बनाया है, जिससे वे जटिल वित्तीय परिदृश्यों को नेविगेट करने में उनकी सहायता करते हैं। तीनों पीढ़ियों से प्रेरित होकर परिवार की विरासत 'सिंघी ग्रुप' का निर्माण करने वाले अनुराग सिंघी अब अगले पीढ़ी के मैनेजिंग पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
अनिल भारद्वाज
अनिल भारद्वाज, भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम महासंघ (FISME), नई दिल्ली के महासचिव, लंदन स्थित आईसीएसए के सलाहकार बोर्ड सदस्य और निजी क्षेत्र एवं व्यापार विकास के विशेषज्ञ हैं। इनकी विशेषज्ञता उद्योग और व्यापार नीति, एमएसएमई के लिए प्रचार और नियामक परिवेश, और बहुपक्षीय व्यापार समझौतों (जैसे WTO) व क्षेत्रीय व्यापार समझौतों में एमएसएमई के लिए बाजार पहुंच के मुद्दों में है। अनिल ने एसएमई के लिए कई पुस्तकें और मार्गदर्शिकाएं लिखी हैं और वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश आर्थिक सलाहकार समूह के सदस्य हैं, जिसे यूपी सरकार ने राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए स्थापित किया है।
नितिन जोशी
Xcelerate Media के संस्थापक और एक प्रमुख डिजिटल इन्फ्लुएंसर हैं। वे व्यवसाय कंटेंट क्रिएशन में अग्रणी हैं। दिसंबर 2023 में अपनी यात्रा शुरू करने के बाद, वे पहले भारतीय व्यवसाय निर्माता बने जिन्होंने मात्र 94 दिनों में Instagram पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हासिल किए। नितिन को उद्यमिता, मार्केटिंग और व्यापार के अंदरूनी पहलुओं में विशेषज्ञता हासिल हैं, अपने आकर्षक कंटेंट और ब्रांड स्टोरीटेलिंग के माध्यम से, नितिन लाखों लोगों से जुड़े हैं, जो नए उद्यमियों और पेशेवरों को प्रेरित करते हुए डिजिटल नवाचार और प्रामाणिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।
इन 6 कारणों से आपको ज्वाइन करना चाहिए एमएसएमई फॉर भारत कॉक्न्लेव एवं एक्सपो 2025
1-नीति-निर्माताओं और उद्योग नेताओं से सीधा संवाद
2-बिजनेस आइकॉन और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से नेटवर्किंग
3-सीखने और ज्ञान साझा करने का अवसर
4-बिजनेस ग्रोथ और फाइनेंसिंग अवसर
5-पहचान और दृश्यता
6-प्रेरणा और उत्साह
इस आयोजन में कौन ले सकता है भाग ?
-MSME उद्यमी और संस्थापक
-महिला उद्यमी और शुरुआती/विकास चरण के स्टार्टअप्स
-निर्यातक, व्यापारी और निर्माता
-MSMEs को सेवाएं देने वाले प्रोफेशनल्स और कंसल्टेंट्स
-उद्योग संघ और वाणिज्य मंडल
15 श्रेणियों में उत्कृष्ट एमएसएमई उद्यमियों को मिलेगा सम्मान
इस अवसर पर 15 विभिन्न श्रेणियों में देश के चुनिंदा एमएसएमई उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाएगा। हर श्रेणी को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज कैटेगरी में बांटा गया है। 15 श्रेणियों में कुल 45 पुरस्कार दिये जाएंगे।
-कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें।
-पुरस्कृत होने के लिए उद्यमी इस QR कोड को स्कैन करें।