फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India to take delivery of 5 more A350s by June, says Campbell Wilson

Air India: एयर इंडिया जून तक पांच और ए350 विमानों को बेड़े में शामिल करेगी, सीईओ ने दी जानकारी

Thu, 25 Jan 2024 06:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 25 Jan 2024 06:49 PM IST
सार

Air India: घाटे में चल रही एयर इंडिया का टाटा समूह ने दो साल पहले 27 जनवरी को अधिग्रहण किया था। उसके बाद से ही इस एयरलाइन को फिर से चाकचौबंद करने की कोशिशें चल रही हैं। विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में कहा कि एयर इंडिया के बेड़े में पांच और ए350 विमान शामिल होंगे, जो जनवरी से जून के बीच उड़ान भरना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
Air India to take delivery of 5 more A350s by June, says Campbell Wilson
एयर इंडिया - फोटो : Air India

विस्तार

एयर इंडिया जून तक अपने बेड़े में पांच और ए350 विमान शामिल करेगी। साथ ही 40 पुराने बोइंग 787 और 777 विमानों को उन्नत करने की प्रक्रिया भी जुलाई में शुरू की जाएगी। एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व प्रबंध निदेशक (CEO&MD) कैंपबेल विल्सन ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2024 में औसतन हर छह दिन में एक विमान एयरलाइन के बेड़े में शामिल होगा।

विज्ञापन

दो साल पहले टाटा समूह ने किया था एयर इंडिया अधिग्रहण

घाटे में चल रही एयर इंडिया का टाटा समूह ने दो साल पहले 27 जनवरी को अधिग्रहण किया था। उसके बाद से ही इस एयरलाइन को फिर से चाकचौबंद करने की कोशिशें चल रही हैं। विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में कहा कि एयर इंडिया के बेड़े में पांच और ए350 विमान शामिल होंगे, जो जनवरी से जून के बीच उड़ान भरना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


एयरलाइन ने 22 जनवरी को मुंबई से चेन्नई की उड़ान के साथ अपने पहले ए350 विमान का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया। इसके अलावा एयर इंडिया 17 ए320 और 46 बी737 विमानों को भी अपने बेड़े में शामिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया के फिलहाल 117 विमान परिचालन में हैं

एयर इंडिया के फिलहाल 117 विमान परिचालन में हैं। वहीं सहयोगी एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस को मिलाकर कुल 180 विमान परिचालन में हैं। एयर इंडिया ने पिछले साल विमान बनाने वाली कंपनियों एयरबस और बोइंग को 470 विमानों का ऑर्डर दिया था।

40 बोइंग 787 और 777 विमानों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया जुलाई में होगी शुरू

विल्सन ने कहा, "हमारे पुराने बोइंग 787 और 777 विमानों में से 40 को अपग्रेड करने और सीटों व मनोरंजन की प्रणालियों को पूरी तरह बदलने की प्रक्रिया जुलाई, 2024 में शुरू होगी। साथ ही पतले आकार वाले 41 ए320 विमानों की आंतरिक साजसज्जा को भी उन्नत करना शुरू किया जाएगा।"



इसके अलावा एयर इंडिया एक नया ‘ग्रुप लॉयल्टी प्रोग्राम’ पेश करेगी। वहीं एयरलाइन अपने लाउंज को नया रूप देने के लिए इंटीरियर डिजाइन कंपनी हिर्श बेडनर एसोसिएट्स (एचबीए) के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed