{"_id":"62d697a816e26b55434cd63a","slug":"air-india-tata-group-acquired-in-january-now-the-government-has-received-so-many-complaints-in-three-months-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: 'टाटा ग्रुप' ने जनवरी में किया था अधिग्रहण, अब सरकार को तीन महीने में मिलीं इतनी शिकायतें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: 'टाटा ग्रुप' ने जनवरी में किया था अधिग्रहण, अब सरकार को तीन महीने में मिलीं इतनी शिकायतें
Tue, 19 Jul 2022 08:54 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 19 Jul 2022 08:54 PM IST
सार
देश के नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि एयर इंडिया के खिलाफ पिछले तीन महीनों में लगभग एक हजार शिकायतें मिली हैं। जून महीने में डीजीसीए ने भी एयर इंडिया पर दस लाख का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
एयर इंडिया के खिलाफ सरकार को मिलीं शिकायतें
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश की सबसे बड़ी विमान सेवा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया के खिलाफ सरकार को बीते तीन महीनों में लगभग एक हजार यात्रियों की शिकायतें मिली हैं। ये शिकायतें किराए के रिफंड, फ्लाइट की ओवर बुकिंग और कर्मचारियों के व्यवहार जैसे अलग-अलग कारणों से जुड़ीं हैं। केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले साल आठ अक्टूबर को एयर इंडिया का अधिग्रहण बिड जीतने के बाद टाटा ग्रुप ने इस साल 27 जनवरी को एयर इंडिया का कार्यभार अपने हाथों में ले लिया था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले बीते 14 जून को एविएशन रेग्युलेटर डीजीसीए ने कहा था कि कि उसने एयर इंडिया पर वैध टिकट होने के बावजूद पैसेंजर्स को बोर्ड नहीं करने देने और उचित मुआवजा नहीं देने के कारण 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन