फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India stops all flights to Israel till April 30 amid Israel Iran Tension News update in hindi

Air India: इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, तेल अवीव की सभी उड़ानों को 30 अप्रैल तक रोका

Fri, 19 Apr 2024 04:30 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

एयर इंडिया ने अपने पोस्ट में कहा कि मध्यपूर्व की स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों को हमने 30 अप्रैल 2024 तक निलंबित कर दिया है। स्थिति पर हमारी नजर है।

विज्ञापन
Air India stops all flights to Israel till April 30 amid Israel Iran Tension News update in hindi
एयर इंडिया। - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीय एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने तेल अवीव की अपनी सभी उड़ानों को 30 अप्रैल तक रोक दिया है। एयर इंडिया ने एक पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी दी है।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने अपने पोस्ट में कहा कि मध्यपूर्व की स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों को हमने 30 अप्रैल 2024 तक निलंबित कर दिया है। स्थिति पर हमारी नजर है। हम अपने उन यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जो पहले ही तेल अवीव आने-जाने के लिए बुकिंग कर चुके हैं। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय भी जारी कर चुका है एडवाइजरी
इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने भी ईरान और इस्राइल के लिए यात्रा सलाह जारी की थी। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को सलाह दी है कि अगली सूचना तक ईरान और इस्राइल की यात्रा न करें। विदेश मंत्रालय ने उन सभी भारतीयों से भी अनुरोध किया है, जो वर्तमान में ईरान और इस्राइल में रह रहे हैं। मंत्रालय ने कहा है कि इन देशों में रह रहे भारतीय तुरंत दूतावास से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं। मंत्रालय ने अनुरोध किया है कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें और अपनी गतिविधियों को कम लोगों के साथ ही साझा करें। इसके अलावा, भारत ने अपने यहां के मजदूरों को इस्राइल भेजने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। अप्रैल-मई में छह हजार निर्माण मजदूरों को इस्राइल भेजने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने ईरान पर किया हमला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को इस्राइल ने ईरान पर मिसाइलों से हमला किया है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी है। ईरान के एयरपोर्ट पर तेज धमाके की आवाज सुनी गई। ईरान की फारस न्यूज एजेंसी ने भी दावा किया है कि ईरान के शहर इस्फहान के एयरपोर्ट में धमाके की आवाज सुनी गई है। हालांकि विस्फोट की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि ईरान के कई परमाणु ठिकाने इस्फहान प्रांत में ही स्थित हैं, जिनमें ईरान में यूरेनियम संवर्धन का प्रमुख केंद्र भी यहीं पर मौजूद है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के हवाई क्षेत्र में कई फ्लाइट्स के मार्ग बदले गए हैं।  



बीते दिनों ईरान ने बोला था इस्राइल पर हमला
बीते दिनों ईरान ने इस्राइल पर 300 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया था। हालांकि ये मिसाइलें और ड्रोन्स इस्राइल की हवाई सुरक्षा को नहीं भेद पाईं थी। दरअसल, ईरान के दमिश्क स्थित दूतावास पर हमला हुआ था। इस हमले में ईरान की सेना के दो शीर्ष कमांडर्स समेत सात लोगों की मौत हुई थी। ईरान ने इस हमले का आरोप इस्राइल पर लगाया था। इसी हमले के जवाब में ईरान ने इस्राइल पर हमला किया था। हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर इस्राइल ने उन पर हमला किया तो वे और ताकत के साथ पलटवार करेंगे।  

भीषण बाढ़ और बारिश के कारण दुबई की उड़ान भी निरस्त
इसके अलावा, एयर इंडिया ने शुक्रवार को परिचालन संबंधी व्यवधानों के कारण दुबई से आने-जाने वाली उड़ानों को भी रद्द कर दिया है। एयर इंडिया ने बताया कि जो यात्री 21 अप्रैल तक की उड़ान बुक कर चुके हैं, उन्हें पुनर्निर्धारण पर एक बार की छूट और यात्रा रद्द करने पर पूर्ण रिफंड दिया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। परिचालन शुरू होते ही हम प्रभावित ग्राहकों को वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि दुबई हवाईअड्डे का परिचालन भीषण बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed