{"_id":"5c4b0a35bdec2273684216e0","slug":"air-india-republic-day-sale-offer-fares-starts-at-979-rupees-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की रिपब्लिक-डे सेल, 979 रुपये में कर सकेंगे यात्रा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
एयर इंडिया की रिपब्लिक-डे सेल, 979 रुपये में कर सकेंगे यात्रा
Fri, 25 Jan 2019 06:38 PM IST
अनिल पांडेय
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने गणतंत्र दिवस के मौके पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सस्ते टिकटों की पेशकश की है। 26 जनवरी से 28 जनवरी, 2019 के बीच चलने वाली यह सेल इकोनॉमी श्रेणी की सीटों के लिए होगी।
विज्ञापन
कंपनी ने प्रवक्ता ने बताया कि सेल के तहत दी जाने वाली सस्ती टिकटों में सभी तरह के खर्च और कर शामिल होंगे। सेल के तहत ली जाने वाली टिकटों पर 30 सितंबर, 2019 तक यात्रा की जा सकेगी।टिकटों की खरीद एयर इंडिया की वेबसाइट और कंपनी के बुकिंग कार्यालयों, कॉल सेंटरों और ट्रैवल एजेंटो से की जा सकती है। ये टिकटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि सेल के दौरान घरेलू उड़ानों का एक तरफ का इकोनॉमी श्रेणी का किराया 979 रुपये से शुरू होगा। वहीं बिजनेस श्रेणी का किराया 6,965 रुपये से शुरू होगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर अमेरिका के लिए इकोनॉमी श्रेणी का किराया 55,000 रुपये से, यूरोप और ब्रिटेन के लिए 32,000 रुपये से और ऑस्ट्रेलिया के लिए 50,000 रुपये से शुरू होगा। दक्षेस, खाड़ी देश, पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के लिए यह किराया 11,000 रुपये से शुरू होगा।