फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India lands to woo rail passengers with low fares

रेलवे के फ्लैक्सी फेयर को टक्कर देने उतरी AIR INDIA

Tue, 13 Sep 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
Air India lands to woo rail passengers with low fares
एयर इंडिया - फोटो : air india

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी मुनाफा कमाने के लिए कमर कस ली है। एयर इंडिया ने त्यौहारी सीजन में रेलवे के फ्लैक्सी फेयर से परेशान यात्रियों को अपनी ओर खींचने के लिए सस्ते किराए की स्कीम लाई है।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने अखबारों में विज्ञापन के जरिए अपनी मेट्रो फ्लाइट्स की अनसोल्ड टिकट्स डिपार्चर से 4 घंटे पहले राजधानी के 2AC के दामों पर बेचने का ऐलान किया। विज्ञापन में लेजेंडरी महाराजा बताते हुए नजर आ रहे हैं कि एयर इंडिया के स्पॉट टिकट राजधानी के फ्लेक्सी फेयर से सस्ते हैं।
विज्ञापन


साथ ही एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर 30 सितंबर तक राजधानी एक्सप्रेस के सभी रूटों पर फर्स्ट AC और सैकेंड AC के दामों पर स्पॉट फेयर देने का ऑफर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तो 1.5 गुना तक बढ़ जाएगा रेल किराया

Air India lands to woo rail passengers with low fares
ट्रेन - फोटो : pti

गौरतलब है कि रेलवे के फ्लैक्सी फेयर सिस्टम के हिसाब से हर 10% सीट बिकने के बाद बेस फेयर 10% बढ़ जाएगा जो अधिकतम बेस फेयर का 1.5 गुना होगा। एयर इंडिया, राजधानी के रेग्युलर फेयर को फॉलो करेगा।

उदाहरण के लिए, एयर इंडिया दिल्ली से मुंबई, कोलकाता और बैंगलूर के लिए आखिरी वक्त पर बिकने वाले टिकट के लिए 2,870 रुपए, 2,990 रुपए और 4,090 रुपए क्रमश: लेगा। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, 'सर्ज प्राइसिंग के हिसाब से राजधानी एक्सप्रेस में यही किराया 4,054 रुपए, 4,090 रुपए और 5,626 रुपये क्रमश: तक जा सकता है।

ये अंतर काफी ज्यादा है।' राजधानी के 2AC के फेयर एयर इंडिया के 11 अहम मेट्रो रूट्स पर उपलब्ध हैं। इनमें दिल्ली से मुंबई,चेन्नई, बैंगलूर,कोलकाता और अहमदाबाद जैसे रूट्स शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed