फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India in 'good position' said CEO Campbell Wilson at CAPA, Know what Spicejet CMD said at the event

CAPA: एयर इंडिया के सीईओ बोले- हम अच्छी स्थिति में, स्पाइसजेट के सीएमडी ने कहा- हमें खत्म करना मुश्किल

Wed, 05 Jun 2024 05:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 05 Jun 2024 05:29 PM IST
सार

CAPA: एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा है कि एयरलाइन में बदलाव के लिए बहुत सारी चीजें की जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा उनका ध्यान एकीकरण, वृद्धि, अधिकतम उपयोग और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर है। दूसरी ओर, स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने दावा किया है कि उनके एयरलाइन को खत्म करना मुश्किल है।

विज्ञापन
Air India in 'good position' said CEO Campbell Wilson at CAPA, Know what Spicejet CMD said at the event
कैंपबेल विल्सन और अजय सिंह - फोटो : x.com/@capa_india

विस्तार

एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने बुधवार को एयरलाइन की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होने कहा कि एयर इंडिया अपने बेड़े में सुधार के तहत 40 बड़े विमानों सहित 100 से अधिक विमानों की मरम्मत करेगी। इसके लिए कंपनी ने बेड़े को बढ़ाने की योजना के तहत करीब 25,000 एयरक्राफ्ट सीटों का आर्डर दिया है। विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया में बदलाव के लिए बहुत सारी चीजें की जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा उनका ध्यान एकीकरण, वृद्धि, अधिकतम उपयोग और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर है।

विज्ञापन


टाटा समूह की ओर से अपने विमानन कारोबार को मजबूत करने की योजना के तहत एआईएक्स कनेक्ट, जिसे पहले एयरएशिया इंडिया के नाम से जाना जाता था, का एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा का एयर इंडिया में विलय किया जा रहा है। एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक ने नई दिल्ली में सीएपीए इंडिया एविएशन समिट में कहा कि चाहे वह पूर्ण उड़ान सेवा हो या कम लागत की सेवाएं हों समूह को ये काफी 'काफी लचीलापन' प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

एयर इंडिया सीईओ ने बड़ा बढ़ाने के लिए 25000 सीटों का ऑर्डर दिया

उनके अनुसार, एयर इंडिया 100 से अधिक विमानों को फिर सेवा में लाने और विमानों के पुनर्निर्माण के तहत लगभग 25,000 सीटों का भी आदेश दिया गया है। एयरलाइन उद्योग के लागत पर विल्सन ने कहा कि हवाई किराए समग्र मुद्रास्फीति की तुलना में कम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया ने बदलाव के लिए पांच साल की परिवर्तन योजना शुरू की है। विल्सन ने कहा कि इसके तहत "बहुत सारी चीजें" चल रही हैं। विल्सन ने बदलाव और संभावित साझेदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि नई एयर इंडिया पुरानी एयर इंडिया जैसी नहीं है और लोग (अन्य एयरलाइंस) अब हमारे जैसा करना चाहते हैं। द्विपक्षीय अधिकारों के मुद्दे पर एयर इंडिया प्रमुख ने कहा कि इस मामले में व्यावहारिक रुख अपनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना पर काम कर रहा स्पाइसजेट, बोले सीएमडी अजय सिंह

सीएपीए समिट के दौरान स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने बुधवार को कहा कि एयरलाइन अगले कुछ महीनों में 25 करोड़ डॉलर जुटाएगी क्योंकि बजट एयरलाइन अपने परिचालन को बढ़ाने पर काम कर रही है। सिंह ने कहा कि एयरलाइन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें पट्टेदार और ऋण संकट शामिल हैं। उन्होंने कहा, "स्पाइसजेट को खत्म करना मुश्किल है। हम समस्याओं को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि एयरलाइन की बैलेंस शीट अगली दो तिमाहियों में साफ हो जाएगी।  हाल ही में, एयरलाइन ने 15 करोड़ अमरीकी डॉलर जुटाए हैं। इसके साथ ही और अधिक धन जुटाने की कोशिश की जा रही है।



सीएपीए इंडिया एविएशन समिट के दौरान अजय सिंह ने कहा कि अगले कुछ महीनों में एयरलाइन 250 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि हमारा भविष्य पर्याप्त रूप से उज्ज्वल है। स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा कि हम अपना बेड़ा बढ़ाएंगे। सिंह ने कहा कि भारत में कई एविशन हब हैं और इसे देखते हुए हमें सभी जरूरी कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed