हांगकांग ने दो सप्ताह के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट पर लगाया प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया को दो सप्ताह के लिए हांगकांग में उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संदर्भ में एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया को सोमवार को अपनी दिल्ली से हांगकांग की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी थी। दरअसल हांगकांग सरकार ने कुछ प्रतिबंध लगाए हैं इसलिए हांगकांग से दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भी संचालित नहीं की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 अगस्त को संचालित एयर इंडिया की दिल्ली-हांगकांग उड़ान में 11 कोविड -19 मामले सामने आए, जिसके बाद चीनी सरकार ने हांगकांग के लिए एयर इंडिया की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि, 'हम जानते थे कि हांगकांग सरकार ने कुछ प्रतिबंध लगाए थे, जिसके कारण हमें सोमवार की दिल्ली-हांगकांग-दिल्ली उड़ान रद्द करनी पड़ी। हम इन प्रतिबंधों का कारण नहीं जानते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
Due to restrictions imposed by Hong Kong Authorities,
AI 310/315, Delhi - Hong Kong - Delhi of 18th August 2020 stands postponed. Next update in this regard will be intimated soon. Passengers may please contact Air India Customer Care for assistance.— Air India (@airindiain) August 17, 2020
चीनी सरकार के कदम ने भारत में फंसे हांगकांग के हजारों यात्रियों को प्रभावित किया है। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर ट्रैवल प्लान रीशेड्यूल करने को कहा। एक यात्री के ट्वीट का जवाब देते हुए, एयर इंडिया ने ट्वीट कहा कि, हांगकांग अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण, एआई 310/315, दिल्ली-हांगकांग-दिल्ली की 18 अगस्त 2020 की फ्लाइट स्थगित हो गई है। इस संबंध में और जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। यात्री एयर इंडिया के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। मालूम हो कि 13 अगस्त को एयर इंडिया ने हांगकांग के लिए और उड़ानें जोड़ने की अपनी योजना की घोषणा की थी।