{"_id":"652bf55be962d40eb3041530","slug":"air-india-flight-coming-from-dubai-to-amritsar-diverted-to-karachi-due-to-sudden-medical-complication-updates-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: दुबई से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट कराची डायवर्ट; दो घंटे बाद गंतव्य के लिए हुई रवाना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: दुबई से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट कराची डायवर्ट; दो घंटे बाद गंतव्य के लिए हुई रवाना
Sun, 15 Oct 2023 07:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 15 Oct 2023 07:51 PM IST
सार
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी दुबई-अमृतसर उड़ान में एक यात्री की उड़ान के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। चिकित्सीय जटिलताओं को देखते हुए चालक दल ने उड़ान को डायवर्ट करने का फैसला किया।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एयर इंडिया के विमान को चिकत्सकीय आपातकाल की वजह से कराची में लैंड कराना पड़ा। विमान दुबई से उड़ान भरकर अमृतसर आ रहा था। मामला बीते दिन यानी 14 अक्तूबर का है।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी दुबई-अमृतसर उड़ान में एक यात्री की उड़ान के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। चिकित्सीय जटिलताओं को देखते हुए चालक दल ने उड़ान को डायवर्ट करने का फैसला किया। तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए निकटतम स्थान कराची ही था, ऐसे में चालक दल ने विमान को कराची ले जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
बताया गया कि उड़ान स्थानीय समयानुसार सुबह 08.51 बजे दुबई से रवाना हुई और स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे कराची में उतरी। एयरलाइन ने हवाई अड्डे और स्थानीय अधिकारियों के साथ बारीकी से समन्वय किया और लैंडिंग के बाद यात्री को तत्काल चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि कराची में हवाई अड्डे के डॉक्टर ने आवश्यक दवाएं दीं और चिकित्सीय जांच के बाद यात्री को हवाई अड्डे की मेडिकल टीम ने उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई। उड़ान स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे कराची से अमृतसर के लिए रवाना हुई।