फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air india daily loss due to pak airspace closure is 13 lakh rupees

पाक वायुसीमा बंद होने से एयर इंडिया को रोजाना हो रहा है 13 लाख रुपये का नुकसान

Fri, 12 Jul 2019 11:05 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 12 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
air india daily loss due to pak airspace closure is 13 lakh rupees
- फोटो : PTI

पाकिस्तान द्वारा अपनी वायुसीमा को भारतीय विमानों के लिए बंद कर देने से एयर इंडिया को रोजाना 13 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। पाकिस्तान ने 26 फरवरी को बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई हमला करने के बाद अपनी वायु सीमा को बंद कर दिया था। 

विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस भी घाटे में

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने लोकसभा को बताया कि एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस को 22 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। पुरी ने लोकसभा को बताया कि इससे फ्लाइट के समय में भी 15 मिनट का इजाफा हो गया है। हालांकि इसके बावजूद कंपनी ने हवाई किराये में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। 

विज्ञापन

छह करोड़ रोजना नुकसान की जताई थी आशंका

इससे पहले एयर इंडिया ने रोजाना छह करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई थी। पाकिस्तान द्वारा अपनी हवाई क्षेत्र को भारत के लिए बंद करने से भारतीय विमानन कंपनियों को 548 करोड़ का घाटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों को भी हुआ घाटा

इस कारण खाड़ी देशों, पश्चिम-मध्य एशिया सहित कई देशों को जाने वाली भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट को अरब सागर का चक्कर लगाते हुए जाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के वायुसीमा बंद करने से भारतीय एयरलाइंस को नुकसान उठाना पड़ रहा है। 


हाल में ही जी-20 में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाक वायुसीमा से न होकर अरब सागर और ओमान होते हुए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे थे। हालांकि पाक ने उनके विमान को अपने देश के उपर से होकर जाने के लिए अनुमति दे दी थी।


नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि पाक हवाई क्षेत्र के बंद होने से दो जुलाई तक भारतीय विमानन कंपनियों को हुआ 548 करोड़ का घाटा हुआ। जिसमें  2 जुलाई एयर इंडिया को 491 करोड़, 31 मई तक इंडिगो को 25.1 करोड़ और 20 जून तक स्पाइस जेट को 30.73 करोड़ और गोएयर को 2.1 का घाटा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed