फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India cancels Tel Aviv flights till Oct 14

Air India: इस्राइल के तेल अवीव जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ाने रद्द, 14 अक्तूबर तक सेवाएं निलंबित

Sun, 08 Oct 2023 07:36 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 07:36 PM IST
सार

एयर लाइन के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए तेल अवीव के लिए हमारी सभी उड़ाने 14 अक्तूबर तक बंद रहेंगी।

विज्ञापन
Air India cancels Tel Aviv flights till Oct 14
एयर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। 14 अक्तूबर तक के लिए यह सभी उड़ाने रद्द की गई है। एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक लगभग 14 एयरलाइन कर्मचारी मुख्य रूप से केबिन और कॉकपिट क्रू तेल अवीव से इथियोपियाई उड़ान पर लौट आए हैं।
विज्ञापन


एयर लाइन के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए तेल अवीव के लिए हमारी सभी उड़ाने 14 अक्तूबर तक बंद रहेंगी। साथ ही बयान में कहा गया कि एयरलाइन उन यात्रियों को हरसंभव सहायता देगी, जिन्होंने इस दौरान किसी भी उड़ान में बुकिंग की है। वहीं पहले भी एयर लाइन के एक अधिकारी द्वारा कहा गया कि वह यात्रियों के संबंध में स्थिति और संभावनाओं की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हमास आतंकवादियों के इस्राइल पर किए गए हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी थी। शनिवार को उन्होंने कहा था कि वह इस्राइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।


क्या है मामला?
गाजा पट्टी से हमास द्वारा इजराइल पर शनिवार को ताबड़तोड़ पांच हजार रॉकेट दागे गए। इस दौरान हमास के कई बंदूकधारियों ने इस्राइली सैन्य वाहनों पर कब्जा कर लिया है। इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में दोनों पक्षों से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed