फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India borrows USD 120 mn from Japan's SMBC to buy Airbus plane

Air India: एयर इंडिया ने एयरबस विमान खरीदने के लिए जापान की एसएमबीसी से लिया ऋण, इतने करोड़ डॉलर का हुआ सौदा

Wed, 20 Dec 2023 12:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 20 Dec 2023 12:07 PM IST
सार

Air India: एसएमबीसी ने अपनी सिंगापुर शाखा के माध्यम से एक सुरक्षित ऋण सुविधा के रूप में यह वित्तपोषण किया है। एसएमबीसी के अनुसार एयर इंडिया की गिफ्ट सिटी-मुख्यालय वाली इकाई एआई फ्लीट सर्विसेज ने यह ऋण लिया है। यह खरीदारी टाटा की ओर से बोइंग और एयरबस से कुल 470 विमान खरीदने की घोषणा के बाद हो रही है। इस सौदे में एआई ने इक्विटी का भी योगदान दिया है।

विज्ञापन
Air India borrows USD 120 mn from Japan's SMBC to buy Airbus plane
एयर इंडिया - फोटो : Air India

विस्तार

जापान के ऋणदाता एसएमबीसी ने बुधवार को बताया कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एयरबस से बड़े आकार के विमान खरीदने के लिए उससे 12 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस सौदे से एयर इंडिया की ओर से एयरबस से ए350-900 विमान की खरीद का आंशिक वित्तपोषण हुआ है, जिसकी आपूर्ति अक्टूबर 2023 में की गई थी।

विज्ञापन


एसएमबीसी ने अपनी सिंगापुर शाखा के माध्यम से एक सुरक्षित ऋण सुविधा के रूप में यह वित्तपोषण किया है। एसएमबीसी के अनुसार एयर इंडिया की गिफ्ट सिटी-मुख्यालय वाली इकाई एआई फ्लीट सर्विसेज ने यह ऋण लिया है। यह खरीदारी टाटा की ओर से बोइंग और एयरबस से कुल 470 विमान खरीदने की घोषणा के बाद हो रही है। इस सौदे में एआई ने इक्विटी का भी योगदान दिया है।
विज्ञापन


कुछ रिपोर्टों के अनुसार, एयरबस ए 350-900 विमान की कीमत 30 करोड़ डॉलर से अधिक है। एसएमबीसी समूह के भारत में कंट्री प्रमुख हिरोयुकी मेसाकी ने कहा, "एसएमबीसी समूह इस सौदे के जरिये टाटा समूह के साथ अपने लंबे समय से स्थापित संबंधों का विस्तार करते हुए खुश है। उन्होंने कहा कि विमान वित्त पट्टे के लिए बैंक का यह अपनी तरह का पहला सौदा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक एवं रूपांतरण अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कि यह विमान इस साल की शुरुआत में घोषित कंपनी के बड़े विमानों के ऑर्डर में पहली डिलीवरी में से एक है। अग्रवाल ने कहा, "यह सौदा भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) गिफ्ट सिटी के माध्यम से हमारे विमान वित्तपोषण व्यवसाय के विस्तार में एक बड़ा कदम है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed