899 में कीजिए हवाई सफर, एयर एशिया ने निकाला यह शानदार ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कार्यरत प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया ने एक ऑफर निकाला है, जिसके तहत लोग 899 रुपये में देश के अंदर कहीं की भी टिकट को बुक कर सकते हैं। हालांकि इन बुक हुई टिकटों पर यात्रा अगले साल फरवरी से लेकर के दिसंबर के बीच हो सकती है।
तीन दिन का सेल पीरियड
बिग सेल के नाम से शुरू हुए इस ऑफर के दौरान 24 सितंबर से लेकर के 26 सितंबर के बीच बुकिंग करनी होगी। हालांकि इन टिकट को केवल एयर एशिया की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप से बुक किया जा सकता है। यात्रा करने की तारीख 10 फरवरी से लेकर के 15 दिसंबर 2020 के बीच की होगी।
The time is now to get CRAZY and book your flights at https://t.co/g3b1sAioQh with the #AirAsiaBIGSale. Don't forget to log in as a BIG Member to get *FREE SEATS and priority access!
विज्ञापन विज्ञापन
*Terms and conditions: https://t.co/nxdTnU41li pic.twitter.com/q2i5Cuxgy2— AirAsia (@AirAsia) September 21, 2019
अगले साल की छुट्टियों की कर सकते हैं प्लानिंग
इस मौके पर कंपनी के सीओओ संजय कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग हवाई सफर करें। लोग अभी से कम कीमत में अगले साल पड़ने वाली छुट्टियों के लिए टिकट को बुक कर सकते हैं। इस सेल के साथ हम चाहते कि लोग दुनिया में कहीं भी कम बजट में भी घूम सकें।
टाटा के साथ है साझेदारी
एयर एशिया की भारत में टाटा संस के साथ साझेदारी है। भारत में फिलहाल कंपनी रोजाना 122 उड़ानों का परिचालन करती है। कंपनी के पास फिलहाल एयरबस ए320 वाले 22 विमानों का बेड़ा है।