फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   AI: Is Your Job at Risk? In a Singaporean Bank, AI to Replace 4,000 Employees- What’s the Full Story?

AI: क्या आपकी नौकरी भी खतरे में है? सिंगापुर के बैंक में एआई लेगा 4,000 कर्मचारियों की जगह, क्या है पूरा मामला

Wed, 26 Feb 2025 12:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Feb 2025 12:45 PM IST
सार

Artificial Intelligence: सिंगापुर के सबसे बड़े बैंक डीबीएस ने अगले तीन वर्षों में 4,000 अस्थायी और अनुबंध कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। खास बात यह है कि इन कर्मचारियों की जगह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक लेगी। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
AI: Is Your Job at Risk? In a Singaporean Bank, AI to Replace 4,000 Employees- What’s the Full Story?
कृत्रिम बुद्धिमत्ता - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सिंगापुर के सबसे बड़े बैंक डीबीएस ने अगले तीन वर्षों में 4,000 अस्थायी और अनुबंध कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। खास बात यह है कि इन कर्मचारियों की जगह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक लेगी। यह कदम बैंकिंग सेक्टर में एआई के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है, जहां कई कार्य अब स्वचालित होने लगे हैं। हालांकि, बैंक का कहना है कि स्थायी कर्मचारियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा और एआई से जुड़े 1,000 नए रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन

सिंगापुर का सबसे बड़ा बैंक इंसानों की जगह लेगा एआई से काम

सिंगापुर के सबसे बड़े बैंक डीबीएस ने अगले तीन वर्षों में 4,000 कर्मचारियों की छंटनी के प्लान का खुलासा किया है। दिलचस्प बात यह है कि जिन लोगों को काम से हटाया जाना है उनकी जगह पर किसी एक व्यक्ति की बहाली नहीं होगी और उनके पास जो जिम्मेदारियां हैं, वे काम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पूरे किए जाएंगे।

विज्ञापन


अब तक की जानकारी के अनुसार, कटौती से प्रभावित पदों में मुख्य रूप से अस्थायी और अनुबंध के पद शामिल होंगे। बैंक से जुड़े सूत्रों के अनुसार परियोजनाएं पूरी होने के बाद स्वाभाविक रूप से कर्मचारियों की संख्या में कमी आएगी। बैंक के अनुसार, स्थायी कर्मचारियों पर इन कटौतियों का कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीबीएस के निवर्तमान सीईओ पीयूष गुप्ता के अनुसार, बैंक को एआई से जुड़े लगभग 1,000 नए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। तो यह कदम डीबीएस को अपने परिचालन पर एआई के प्रभावों के आकलन का मौका देगा। हालांकि, कंपनी ने सिंगापुर में कटौती की जाने वाली नौकरियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।

अस्थायी और अनुबंध वाले कर्मियों की जगह होगी एआई की तैनाती

डीबीएस के प्रवक्ता ने कर्मचारियों की संख्या में कमी के बारे में विस्तार से बताया, "अगले तीन वर्षों में, हमारा मानना है कि एआई हमारे 19 बाजारों में विशिष्ट परियोजनाओं पर काम करने वाले लगभग 4,000 अस्थायी/अनुबंध कर्मचारियों को फिर से बहाल करने की जरूरत को कम कर सकता है"। प्रवक्ता ने आगे कहा, "इस प्रकार, हम उम्मीद करते हैं कि कर्मचारियों की संख्या में कमी स्वाभाविक रूप से घटेगी क्योंकि ये अस्थायी और अनुबंध वाली भूमिकाएं अगले कुछ वर्षों में समाप्त हो जाएंगी।"

वर्तमान में,  डीबीएस में 8,000 से 9,000 अस्थायी और अनुबंध वाले कर्मचारी कार्यरत हैं, इसके अलावा इसके कुल कार्यबल में लगभग 41,000 लोग हैं। पिछले साल, गुप्ता ने खुलासा किया कि डीबीएस एक दशक से अधिक समय से एआई तकनीकों में निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा, "आज हम 350 चीजों में 800 से अधिक  एआई मॉडल तैनात कर रहे हैं। हमें उम्मीद करते हैं कि इनका आर्थिक प्रभाव 2025 में एक बिलियन सिंगापुरियन डॉलर (745 मिलियन डॉलर या 592 मिलियन पाउंड) से अधिक होगा"।



पीयूष गुप्ता मार्च के अंत में फर्म छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वर्तमान डिप्टी सीईओ तान सु शान उनके उत्तराधिकारी बनने के लिए तैयार हैं। एआई तकनीक के बढ़ते प्रचलन ने इसके लाभों और जोखिमों के बारे में गहन बहस छेड़ दी है। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चेतावनी दी है कि एआई दुनिया भर में लगभग 40% नौकरियों को प्रभावित कर सकता है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने चेतावनी दी कि "अधिकांश परिदृश्यों में, एआई संभवतः समग्र असमानता को बढ़ाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed