{"_id":"684d364ef03c58a78b0d06c8","slug":"ai-ai-express-to-do-away-with-flight-number-171-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एअर इंडिया-एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान संख्या '171' का इस्तेमाल बंद करेगी, जानें इससे जुड़े अपडेट्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Air India: एअर इंडिया-एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान संख्या '171' का इस्तेमाल बंद करेगी, जानें इससे जुड़े अपडेट्स
Sat, 14 Jun 2025 02:14 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:14 PM IST
सार
Air India: एअर इंडिया गुरुवार को 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के जरिए अहमदाबाद से लंदन से सटे गैटविक तक जाने के लिए उड़ान संख्या 'एआई 171' का संचालन कर रहा था। उड़ान भरने के तुरंत बाद बोइंग की ओर से बनाया गया यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब विमानन कंपनी इस विमान संख्या का इस्तेमाल नहीं करेगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस गुरुवार को हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद उड़ान संख्या '171' का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। इस हादसे में 241 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
एअर इंडिया गुरुवार को 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के जरिए अहमदाबाद से लंदन से सटे गैटविक तक जाने के लिए उड़ान संख्या 'एआई 171' का संचालन कर रहा था। उड़ान भरने के तुरंत बाद बोइंग की ओर से बनाया गया यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह सामान्य प्रथा है कि घातक उड़ान दुर्घटनाओं के बाद एयरलाइंस उस विशेष उड़ान संख्या का उपयोग बंद कर देती हैं। 17 जून से अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या 'एआई 171' के बजाय 'एआई 159' होगी। एक सूत्र ने बताया कि बुकिंग सिस्टम में जरूरी बदलाव शुक्रवार को शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
एक अन्य सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी उड़ान संख्या 'आईएक्स 171' को समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उड़ान संख्या '171' को बंद करना दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। 2020 में, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोझीकोड में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की उड़ान संख्या का उपयोग करना भी बंद कर दिया। उस हादसे में 21 लोग मारे गए थे।