{"_id":"68549766d38ad601bf0767d5","slug":"agreement-between-hal-and-safran-turbine-forged-parts-of-leap-engine-to-be-made-in-india-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"करार: भारत में बनेंगे लीप इंजन के टर्बाइन फोर्ज्ड पार्ट्स; बंगलूरू में होगा निर्माण हैदराबाद में रखरखाव केंद्र","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
करार: भारत में बनेंगे लीप इंजन के टर्बाइन फोर्ज्ड पार्ट्स; बंगलूरू में होगा निर्माण हैदराबाद में रखरखाव केंद्र
Fri, 20 Jun 2025 04:34 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 20 Jun 2025 04:34 AM IST
सार
अनुबंध के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, बंगलूरू स्थित अपनी अत्याधुनिक 'रिंग रोलिंग' सुविधा में लीप इंजन के लिए फोर्ज्ड पार्ट्स बनाएगा, जिससे वैश्विक एयरलाइंस की बढ़ती मांग पूरी की जाएगी। सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
बोइंग
- फोटो : Freepik
विस्तार
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) ने फ्रांस की इंजन निर्माता सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत एचएएल भारत में लीडिंग एज एविएशन प्रोपल्शन (लीप) इंजन के लिए महत्वपूर्ण टर्बाइन फोर्ज्ड पार्ट्स का निर्माण करेगा और सफ्रान को सप्लाई करेगा। ये पार्ट्स, एयरबस ए-320 नियो और बोइंग-737 मैक्स जैसे विमानों में इस्तेमाल होने वाले इंजन के लिए होंगे। इस साझेदारी से भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ नीति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
एचएएल के बयान के अनुसार, इस समझौते को फ्रांस के ले-बॉरगेट में 55वें पेरिस एयर शो में अंतिम रूप दिया गया। समझौते पर एचएएल के एलसीए डिवीजन के महाप्रबंधक अब्दुल सलाम और सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन के उपाध्यक्ष (खरीद) डोमिनिक डुप्यू ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों कंपनियों के बीच अक्तूबर 2023 और फरवरी 2025 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का विस्तार है। एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डीके सुनील ने कहा, यह दीर्घकालिक साझेदारी अब उन्नत चरण में पहुंच रही है। हमें लीप इंजन की वैश्विक आपूर्ति शृंखला में योगदान देने पर गर्व है। वहीं, डोमिनिक डुप्यू ने कहा, एचएएल हमारी वैश्विक सोर्सिंग रणनीति में एक प्रमुख भागीदार बना हुआ है। यह समझौता भारत में हमारी औद्योगिक उपस्थिति, तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजार के लिए लीप इंजनों के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
बंगलूरू में होगा निर्माण हैदराबाद में रखरखाव केंद्र
इस अनुबंध के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, बंगलूरू स्थित अपनी अत्याधुनिक 'रिंग रोलिंग' सुविधा में लीप इंजन के लिए फोर्ज्ड पार्ट्स बनाएगा, जिससे वैश्विक एयरलाइंस की बढ़ती मांग पूरी की जाएगी। सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। कंपनी के देश में पहले से ही पांच उत्पादन केंद्र हैं और अब हैदराबाद में लीप इंजन के रखरखाव के लिए छठा केंद्र खोलने की योजना बना रही है।
विज्ञापन