फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after stricter scrutiny usa issues more h1b visa in 2019

कड़ी जांच के बाद भी अमेरिका ने इस साल मंजूर किए सबसे ज्यादा एच1-बी वीजा

Mon, 14 Oct 2019 01:16 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 14 Oct 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
after stricter scrutiny usa issues more h1b visa in 2019
H1B visa

अमेरिका ने इस साल कड़ी जांच के बाद भी सबसे ज्यादा एच-1बी वीजा को जारी किया है। इससे साबित होता है कि इस वीजा के लिए अभी भी काफी मांग बनी हुई है। अमेरिकी सरकार के इस कदम से भारतीयों को काफी राहत मिली है, क्योंकि ज्यादातर भारतीय इसी वीजा के लिए आवेदन करते हैं। 

विज्ञापन

2015 के मुकाबले इतने आवेदन हुए स्वीकार

2015 में जहां 2.88 लाख वीजा आवेदन अमेरिकी आव्रजन विभाग (यूएससीआईएस) ने स्वीकार किए थे, वहीं 2019 में इनकी संख्या बढ़कर के 3.89 लाख हो गई है। इन तीन सालों के दौरान इसमें 84.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

अक्तूबर से सितंबर का डाटा हुआ रिलीज

अमेरिकी आव्रजन विभाग ने देशों के आधार पर डाटा को रीलीज नहीं किया है। लेकिन पिछले कुछ सालों से केवल 70 फीसदी एच-1बी वीजा केवल भारतीयों को दिया गया है। अगर किसी व्यक्ति के पास किसी नौकरी के लिए कम से स्नातक की डिग्री है और उसकी कंपनी द्वारा एच-1बी वीजा को स्पॉनसरशिप देतीहै, तो फिर उसके वीजा आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


40.2 फीसदी आवेदनों के लिए आव्रजन विभाग ने कंपनियों से दस्तावेज मंगाकर के उनका परीक्षण किया। आवेदन से पूर्णतया संतुष्ट होने के बाद ही यह वीजा आवेदकों को जारी किया गया। 1.84 लाख आवेदनों में से केवल 1.20 लाख आवेेदनों को स्वीकार किया। आव्रजन विभाग अब केवल ऐसे लोगों को वीजा जारी करेगा, जिनके पास संबंधित नौकरी के लिए अतिरिक्त योग्यता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed