फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After 20 years, Indusind Bank suffers a big blow, loss of ₹ 2,329 crores in the fourth quarter News In Hindi

Indusind Bank: 20 साल बाद इंडसइंड बैंक को तगड़ा झटका, चौथी तिमाही में ₹2,329 करोड़ का घाटा

Thu, 22 May 2025 07:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 22 May 2025 07:11 AM IST
सार

गलत अकाउंटिंग और माइक्रोफाइनेंस में धोखाधड़ी ने इंडसइंड बैंक को 20 साल बाद घाटे में धकेल दिया है। बैंक को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 2,329 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। इसकी प्रमुख वजह धोखाधड़ी के लिए अधिक प्रावधान है। 

विज्ञापन
After 20 years, Indusind Bank suffers a big blow, loss of ₹ 2,329 crores in the fourth quarter News In Hindi
इंडसइंड बैंक - फोटो : ANI/X@MyIndusIndBank

विस्तार

डेरिवेटिव ट्रेड में गलत अकाउंटिंग और माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो में धोखाधड़ी का बड़ा असर इंडसइंड बैंक के मुनाफे पर देखने को मिला है। बैंक को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 2,329 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। इसकी प्रमुख वजह धोखाधड़ी के लिए अधिक प्रावधान है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Indian Banking: बैंकों में बढ़ेगी नकदी की दिक्कत, कर्ज के मुकाबले जमा वृद्धि में गिरावट; अंतर ₹50 लाख करोड़ तक
विज्ञापन


20 साल बाद बैंक को हुआ घाटा

इंडसइंड बैंक को करीब 20 साल बाद पहली बार किसी तिमाही में घाटा हुआ है। इससे पहले 2006-07 की चौथी तिमाही में बैंक को घाटा हुआ था। 2023-24 की चौथी तिमाही में उसे 2,349 करोड़ का मुनाफा हुआ था। बैंक ने चौथी तिमाही के दौरान 2,522 करोड़ का प्रावधान किया है, जो एक साल पहले के 950 करोड़ रुपये के प्रावधान से अधिक है। बैंक की ब्याज आय में 13 फीसदी की गिरावट रही। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 71 फीसदी घटकर 2,576 करोड़ रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-UK FTA: ब्रिटेन को उम्मीद- दोनों देशों के बीच व्यापार में आएगा 25 अरब पाउंड का उछाल; मिलेगा बड़ा बाजार

बोर्ड को धोखाधड़ी में कुछ कर्मियों पर संदेह
इंडसइंड बैंक के बोर्ड ने धोखाधड़ी में लेखांकन एवं वित्तीय रिपोर्टिंग के कुछ कर्मचारियों के शामिल होने का संदेह जताया है। साथ ही, प्रबंधन को मामले की जानकारी जांच एजेंसियों और नियामक प्राधिकरणों को देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed