फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trading with India will be 'quicker, cheaper, easier' post-FTA, says UK News In Hindi

India-UK FTA: ब्रिटेन को उम्मीद- दोनों देशों के बीच व्यापार में आएगा 25 अरब पाउंड का उछाल; मिलेगा बड़ा बाजार

Thu, 22 May 2025 12:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 22 May 2025 12:31 AM IST
सार

भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड समझौते से व्यापार तेज, सस्ता और आसान होगा। यह समझौता खासकर छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMEs) के लिए भारतीय बाजार में अवसर बढ़ाएगा। स्टील, ऑटो, खाद्य और मेडिकल सेक्टर को लाभ होगा। साथ ही दोनों देशों के बीच सालाना 25.5 अरब पाउंड का व्यापार बढ़ेगा।

विज्ञापन
Trading with India will be 'quicker, cheaper, easier' post-FTA, says UK News In Hindi
भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

ब्रिटेन और भारत के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) मध्यम व्यवसायों (एसएमईएस) के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश को आसान बनाएगा। इस समझौते को लेकर बुधवार को ब्रिटेन सरकार ने बयान जारी कर बताया कि इस समझौते से व्यापार अब तेज, सस्ता और आसान हो जाएगा। मामले में ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने इस समझौते को भारत की तरफ से अब तक किया गया सबसे बेहतरीन सौदा बताया। उन्होंने कहा कि इससे यूके की स्टील, ऑटोमोबाइल, व्हिस्की, जिन, कॉस्मेटिक्स, मेडिकल डिवाइसेज, मशीनरी और मीट जैसी चीजो का भारत में निर्यात बढ़ेगा।

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच अरबों पाउंड की होगी बढ़ोतरी
बता दें कि एफटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार में हर साल करीब 25.5 अरब पाउंड की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ब्रिटेन की फूड एंड ड्रिंक फेडरेशन की प्रमुख करेन बेट्स ने कहा कि ब्रिटेन ने 2024 में भारत को करीब 300 मिलियन पाउंड का खाद्य और पेय पदार्थ निर्यात किया और यह समझौता इस क्षेत्र के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: क्या भारत को अंतरिक्ष से भी मदद? ISRO चीफ बोले- 56 उपग्रह सक्रिय, 11500 KM तटरेखा पर है नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ ट्रेड की पहली बैठक
एफटीए डिजिटल कस्टम सिस्टम और बेहतर प्रक्रियाएं व्यापार को और आसान बनाएंगी, खासकर छोटे व्यवसायों के लिए जो पहले भारतीय बाजार में नहीं आ पा रहे थे। इस मौके पर ‘बोर्ड ऑफ ट्रेड’ की पहली बैठक भी हुई, जिसमें ब्रिटेन के बड़े बिजनेस लीडर्स शामिल हुए। यह बोर्ड छोटे व्यवसायों को वैश्विक बाजारों में पहुंच दिलाने और भारत एवं अमेरिका जैसे देशों के साथ हुए समझौतों से लाभ उठाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें:- West Bank: शरणार्थी शिविर में जा रहे विदेशी प्रतिनिधिमंडल पर IDF ने की गोलीबारी, भारतीय राजनयिक नहीं थे शामिल

'यह एक ऐतिहासिक मौका है'

वहीं इस समझौते को लेकर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के सीईओ बिल विंटर्स ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है जो भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और नवाचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। गौरतलब है कि एफटीए के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका के बीच भी नया व्यापार समझौता हुआ है, जिससे ऑटोमोबाइल, स्टील, एलुमिनियम, फार्मा और एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में 3 लाख से ज्यादा नौकरियों को फायदा मिलेगा। देखा जाए तो यह नया दौर ब्रिटेन की नई व्यापार रणनीति और छोटे व्यवसायों की नीति के तहत पूरे देश में आर्थिक विकास और जीवन स्तर सुधारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed