फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Aether Industries lists at 10 pc premium on stock exchanges today news in hindi

Aether Industries Listing: शेयर बाजार में एथर इंडस्ट्रीज का शानदार आगाज, 10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Fri, 03 Jun 2022 11:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Jun 2022 11:31 AM IST
सार

Aether Industries Share Listing: एथर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 24 से 26 मई 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसका प्राइस बैंड 610-642 रुपये निर्धारित किया गया था। इस आईपीओ में निवेशकों ने खासी रुचि दिखाई थी और इसे आखिरी दिन तक 6.26 गुना अभिदान मिला था। 

विज्ञापन
Aether Industries lists at 10 pc premium on stock exchanges today news in hindi
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

विशेष रसायन कंपनी एथर इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई है। इसके शेयर शुक्रवार को 10 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इससे कंपनी में पैसा लगाने वाले लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कंपी के शेयर बीएसई पर अपने इश्यू प्राइस 642 रुपये की तुलनाा में 706.15 रुपये पर लिस्ट हुए। इसके साथ ही एनएसई पर इनकी लिस्टिंग 704 रुपये पर हुई। लिस्ट होने के बाद इसमें और उछाल आया और यह 20 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 776 रुपये तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


यहां बता दें कि लिस्टिंग से एक दिन पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के एथर इंडस्ट्रीज के शेयर 25 से 30 रुपये प्रीमियम पर थे। एथर का आईपीओ 24 से 26 मई 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसका प्राइस बैंड 610-642 रुपये निर्धारित किया गया था। इस आईपीओ को 6.26 गुना अभिदान मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed