फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Aditya Birla Sun Life Mutual Fund Presents Investor Education Program in association with Amar Ujala

धन-संपदा: गाजियाबाद में 12 दिसंबर को जुटेंगे दिग्गज, जानिए क्या है पूंजी निवेश का सही तरीका

Wed, 10 Dec 2025 05:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 10 Dec 2025 05:55 PM IST
सार

अमर उजाला और आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड मिलकर गाजियाबाद में 'धन संपदा' कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। यह एक विशेष 'इन्वेस्टर एजुकेशन प्रोग्राम' है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें। 

विज्ञापन
Aditya Birla Sun Life Mutual Fund Presents Investor Education Program in association with Amar Ujala
धन संपदा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कड़ी मेहनत से कमाए गए पैसों को सिर्फ बैंक में रखना काफी नहीं है, बल्कि उसे सही जगह निवेश कर 'वेल्थ क्रिएशन' (संपत्ति निर्माण) करना आज की जरूरत है। इस मकसद के साथ, अमर उजाला और आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड मिलकर गाजियाबाद में 'धन संपदा' कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। यह एक विशेष 'इन्वेस्टर एजुकेशन प्रोग्राम' है, जिसे शहर के व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम निवेशकों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

निवेश की पाठशाला: दिग्गज सिखाएंगे 'लक्ष्य आधारित निवेश'

अक्सर लोग निवेश तो करना चाहते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में गलत फैसले ले लेते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'लक्ष्य आधारित निवेश है। यानी, चाहे बच्चों की पढ़ाई हो, शादी हो या रिटायरमेंट- हर लक्ष्य के लिए स्मार्ट निवेश कैसे किया जाए, इसकी बारीकियां समझाई जाएंगी। इस खास सत्र को संबोधित करने के लिए इंडस्ट्री के दो बड़े विशेषज्ञ आ रहे हैं:

विज्ञापन
  •  ललित शर्मा: जोनल हेड (नार्थ), इन्वेस्टर एजुकेशन, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड।
  • अमित ढींगरा: जोनल हेड (रिटेल सेल्स), दिल्ली-एनसीआर, आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड।

ये विशेषज्ञ न केवल बाजार की मौजूदा स्थिति पर बात करेंगे, बल्कि आने वाले समय में निवेश के नए अवसरों के बारे में भी बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


- सुरक्षित निवेश, सुनहरा भविष्य
शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय जोखिम को कैसे कम किया जाए और मुनाफे  को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर विशेषज्ञों की ओर से 'मास्टर टिप्स' दिए जाएंगे।

- बाजार की चुनौतियां और समाधान
वोलैटिलिटी (उतार-चढ़ाव) के दौर में अपने पोर्टफोलियो को कैसे संभालें? इस पर भी विशेषज्ञ अपनी राय देंगे।

- सवाल-जवाब सत्र
इस आयोजन के दौरान विशेषज्ञ केवल अपनी राय ही नहीं देंगे, बल्कि निवेशक सीधे उनसे से अपने सवाल भी पूछ सकेंगे और अपनी शंकाओं का समाधान हासिल कर सकेंगे।

- नेटवर्किंग का मौका
शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और शॉपकीपर्स इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे, जिससे विचार साझा करने का एक बेहतरीन मंच मिलेगा।

इस कार्यक्रम में क्यों हिस्सा लें?
महंगाई को मात देने और अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखते हुए बढ़ाने के लिए वित्तीय साक्षरता बेहद जरूरी है। 'धन संपदा' कार्यक्रम आपको वह रोडमैप देगा, जिससे आप एक अनुशासित निवेशक बन सकें।

कार्यक्रम का विवरण
दिनांक:
12 दिसंबर (शुक्रवार)
समय: दोपहर 12:00 बजे से शुरू
स्थान: होटल वेस्ट व्यू, 106 मॉडल टाउन, जीटी रोड, गाजियाबाद।

पंजीकरण और संपर्क
यह कार्यक्रम आम जनता के लिए खुला है, ताकि वे बेहतर निवेश की जानकारी प्राप्त कर सकें।
हेल्पलाइन: अधिक जानकारी के लिए 9654280624 पर कॉल करें।
रजिस्ट्रेशन: कार्यक्रम स्थल पर या विज्ञापन में दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं, योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों को सावधानी से पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed