Adani Group: अदाणी समूह के कंपनियों की वृद्धि दोहरे अंकों में बरकरार, EBITDA पर साझा की गई यह जानकारी
Adani Group: अदाणी समूह ने बताया है कि अगले 28 महीनों के लिए नकदी शेष लंबी अवधि के ऋण दायित्वों की तुलना में अधिक है। कंपनी के पास नकदी शेष 53,024 करोड़ रुपये है। कंपनी ने अपने कर पूर्व लाभ के बारे में भी बड़ा दावा किया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह के पास ऋण दायित्वों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नकदी है। साथ ही कंपनी के कारोबार ने दिसंबर, 2024 को समाप्त 12 माह की अवधि में रिकॉर्ड कर-पूर्व मुनाफा (EBITDA) हासिल किया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सीमेंट और खनन क्षेत्र में कारोबार करने वाले देश के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा समूह ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले नौ महीनों पर अपनी रिपोर्ट जारी की। अदाणी समूह, ने अदाणी की कंपनियों के तिमाही परिणामों के साथ ट्रेलिंग-ट्वेल्व-मंथ (टीटीएम ) विवरण और क्रेडिट कम्पेंडियम भी जारी किए हैं।
समूह ने बताया है कि अगले 28 महीनों के लिए नकदी शेष लंबी अवधि के ऋण दायित्वों की तुलना में अधिक है। कंपनी के पास नकदी शेष 53,024 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने बताया- ऋण भुगतान के लिए पर्याप्त नकदी
कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ इस खंड की कंपनियों में कम से कम अगले 12 महीनों के लिए ऋण के भुगतान की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नकदी बनाए रखी गई है।’’ नकद शेष सकल ऋण का 20.5 प्रतिशत दर्शाता है।
इसमें कहा गया, ‘‘इन बढ़ते नकदी प्रवाह ने लगातार निवेश को सक्षम किया है। 30 सितंबर, 2024 तक पिछले 12 महीनों के लिए एफएफओ या कर के बाद नकदी 58,908 करोड़ रुपये थी।’’ अदाणी समूह के अनुसार, कैलंडर वर्ष 2024 में कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 86,789 करोड़ रुपये रही जिसमें सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। समूह ने बताया कि केवल अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में ही कर पूर्व आय 17.2 प्रतिशत बढ़कर 22,823 करोड़ रुपये हो गई।
सौर व पवन ऊर्जा विनिर्माण और हवाई अड्डों का वृद्धि में योगदान
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के तहत उभरते व्यवसाय जैसे सौर व पवन विनिर्माण और हवाई अड्डों का इस वृद्धि में अहम योगदान रहा। ये व्यवसाय एईएल के बुनियादी ढांचे का हिस्सा हैं। अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर इनमें 45 प्रतिशत और पिछले 12 महीने की अवधि में 33.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
अदाणी समूह के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान उनकी कंपनियों का सकल ऋण 2.58 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 के अंत तक 2.41 लाख करोड़ रुपये था। नकद शेष को समायोजित करने के बाद शुद्ध कर्ज 2.05 लाख करोड़ रुपये रहा, यह आंकड़ामार्च, 2024 के अंत तक 1.81 लाख करोड़ रुपये था। समूह का करीब 85 प्रतिशत लाभ इसके बुनियादी ढांचा कारोबार, विशेषकर उपयोगिताओं और परिवहन से आता है।