फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Row: Grant Thornton to audit Adani companies, group first defensive move in fight with Hindenburg

Adani Row: ग्रांट थॉर्नटन करेगी अदाणी की कंपनियों का ऑडिट, हिंडनबर्ग से लड़ाई में समूह का पहला बचाव वाला कदम

Wed, 15 Feb 2023 07:31 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Feb 2023 07:31 AM IST
सार

ग्रांट थॉर्नटन की नियुक्ति के अलावा, अदाणी ने सलाहकारों को अपने विभिन्न ट्रस्टों और अन्य निजी कंपनियों की देखरेख के लिए एक वित्तीय नियंत्रक नियुक्त करने को कहा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, गौतम अदाणी ने निजी पारिवारिक कंपनियों के निरीक्षण में सुधार करने का वादा किया है।

विज्ञापन
Adani Row: Grant Thornton to audit Adani companies, group first defensive move in fight with Hindenburg
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के करीब 20 दिन बाद अदाणी समूह ने पहली बार अपने बचाव में मजबूत कदम उठाया है। कंपनियों की ऑडिट के लिए ग्रांट थॉर्नटन की नियुक्ति की है। रिपोर्ट में कॉरपोरेट गवर्नेंस के जो आरोप लगे हैं, उसके लिए समूह का यह महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन


ग्रांट थॉर्नटन की नियुक्ति के अलावा, अदाणी ने सलाहकारों को अपने विभिन्न ट्रस्टों और अन्य निजी कंपनियों की देखरेख के लिए एक वित्तीय नियंत्रक नियुक्त करने को कहा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, गौतम अदाणी ने निजी पारिवारिक कंपनियों के निरीक्षण में सुधार करने का वादा किया है। इससे फैमिली ऑफिस का गवर्नेंस स्ट्रक्चर पब्लिक कंपनी जैसा हो जाएगा।
विज्ञापन


कारोबार के पारिवारिक पक्ष की देखरेख करने के लिए एक बोर्ड बनाने एवं एक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) की नियुक्ति का सुझाव भी दिया गया है। 24 जनवरी की रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने यह आरोप लगाया था कि अदाणी ने कुछ सालों में अपनी कंपनियों के बाजार पूंजीकरण को कृत्रिम रूप से बढ़ा दिया था। निवेशकों की चिंता को दूर करने के लिए यह योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से पहले कमर्शियल पेपर का होगा भुगतान
अदाणी समूह दो कंपनियों के कमर्शियल पेपर (सीपी) का भुगतान समय से पहले ही करेगा। अदाणी इंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के सीपी का 5,000 करोड़ रुपये का भुगतान मार्च में करना है।

अदाणी इंटरप्राइजेज को 820 करोड़ रुपये का लाभ
अदाणी इंटरप्राइजेज को दिसंबर तिमाही में 820 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में 12 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसकी कुल आय 42 फीसदी बढ़कर 26,951 करोड़ रुपये रही है।


शेयर 70 फीसदी तक टूटे
गड़बड़ी के आरोप के बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में 70 फीसदी तक गिरावट आई है। कुल पूंजीकरण 10.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। गौतम अदाणी अमीरों की सूची में दूसरे से 23वें स्थान पर खिसक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed