फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani New Deal Gautam Adani will now acquire this company, the deal will be finalized for Rs 835 crore

Adani New Deal: गौतम अदाणी अब इस कंपनी का करेंगे अधिग्रहण, 835 करोड़ रुपये में डील फाइनल

Wed, 17 Aug 2022 10:51 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 17 Aug 2022 10:51 AM IST
सार

Adani New Deal: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी अदाणी लॉजिस्टिक्स ने बताया है कि उसने ICD Tumb के अधिग्रहण के लिए नवकार कॉर्प (Navkar Corporation) नामक कंपनी के साथ 835 करोड़ रुपये का करार किया है। 

विज्ञापन
Adani New Deal Gautam Adani will now acquire this company, the deal will be finalized for Rs 835 crore
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के चौथे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की सफलता का सिलसिला जारी है। वे एक के बाद एक नए सेक्टर्स में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अपनी सफलताओं की फेहरिस्त में उन्होंने एक नई कड़ी जोड़ी है। खबरों के मुताबिक अदाणी की कंपनी अदाणी लॉजिस्टिक्स ने 835 करोड़ रुपये की लागत से एक अहम डील की है। यह डील इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) टम्ब (Tumb) का अधिग्रहण करने के लिए की गई है।

विज्ञापन

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी अदाणी लॉजिस्टिक्स ने बताया है कि उसने ICD Tumb के अधिग्रहण के लिए नवकार कॉर्प (Navkar Corporation) नामक कंपनी के साथ 835 करोड़ रुपये का करार किया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICD Tumb सबसे बड़ा इन लैंड कंटेनर डिपो है। इसकी क्षमता 0.5 मिलियन या पांच लाख टीईयू (TEU) है। ICD रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हजीरा बंदरगाह और न्हावा शेवा बंदरगाह के बीच मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी लॉजिस्टिक्स की ओर से कहा गया है कि भविष्य में कंपनी की क्षमता और कार्गो को बढ़ाने में यह डील मददगार साबित होगी। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इस डील में टंब आईसीडी के पास पश्चिमी डीएफसी से जुड़ी चार रेल हैंडलिंग लाइनें और एक निजी फ्रेट टर्मिनल भी शामिल है।

अदाणी  पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के सीईओ करण अदाणी ने इस डील पर बोलते हुए कहा है कि देश के सबसे बड़े आईसीडी में से एक टम्ब के अधिग्रहण से कंपनी की भविष्य की योजनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, 'यह अधिग्रहण ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी बनने की हमारी परिवर्तन रणनीति के साथ-साथ हमें अपने ग्राहकों को आर्थिक डोर टू डोर सेवाएं प्रदान करने के हमारे उद्देश्य के करीब ले जाने में कारगर होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed