फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani New Business Adani will enter the fray to compete with Tata and Birla, will open this factory

Adani New Business: टाटा और बिड़ला से मुकाबला करने मैदान में उतरेंगे अदाणी, खोलेंगे इस चीज की फैक्टरी

Fri, 12 Aug 2022 01:35 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 12 Aug 2022 01:35 PM IST
सार

Adani New Business:गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी समूह एक के बाद एक नए क्षेत्रों में निवेश की तैयारी कर रहा है। इसके अनुसार उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अदाणी समूह को प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि इस बारे में अदाणी इंटरप्राइजेस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Adani New Business Adani will enter the fray to compete with Tata and Birla, will open this factory
गौतम अडानी - फोटो : Instagram/gautam.adani

विस्तार

दुनिया के टाॅप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल गौतम अदाणी अब टाटा और बिड़ला से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने सीमेंट के कारोबार में भी एंट्री की थी। अब उन्हाेंने मेटल कारोबार में उतरने का फैसला किया है। इसके तहत उनके समूह की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेस उड़ीसा में एल्यूमिना रिफाइनरी प्लांट लगाने की तैयार कर रही है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी समूह एक के बाद एक नए क्षेत्रों में निवेश की तैयारी कर रहा है। इसके अनुसार उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अदाणी समूह को फैक्टरी लगाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि इस बारे में अदाणी इंटरप्राइजेस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के हवाले से कहा गया है कि अदाणी समूह को उड़ीसा के रायगडा जिले में यह रिफाइनरी लगाने की मंजूरी दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अदाणी इस परियोजना पर 5.2 अरब डॉलर (41 हजार करोड़ रुपये) का निवेश करने जा रही हे। बताया जा रहा है कि इस एल्यूमिना रिफाइनरी की कुल क्षमता 40 लाख टन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेक्टर में उतरने के साथ ही अदाणी समूह अपने इस नए कारोबार से देश के दिग्गज टाटा और बिड़ला समूह को टक्कर देगा जो इस क्षेत्र में पहले से काम कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ने दिसंबर 2021में मुंद्रा एल्युमिनियम लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। उसी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अदाणी ग्रुप जल्द ही एल्युमिनियम उत्पादन से जुड़ा प्लांट लगा सकता है। इस फिलहाल इस क्षेत्र में टाटा समूह, आदित्य बिड़ला समूह और वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed