फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani-NDTV Buyout: Income Tax Department Says 'No Ban On Exercising Warrant', Claims RRPR Rejected

Adani-NDTV Buyout: आयकर विभाग ने कहा, 'वारंट एक्सरसाइज करने पर कोई रोक नहीं', आरआरपीआर का दावा खारिज

Sat, 10 Sep 2022 01:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 10 Sep 2022 01:30 PM IST
सार

Adani-NDTV Buyout: बीते 23 अगस्त को वीसीपीएएल की ओर से आरआरपीआर होल्डिंग एक नोटिस भेजकर कहा गया था कि वह उसकी ओर से वर्ष 2009 में जारी वारंट्स को इक्विटी शेयर्स में बदल रही है। जिसके बाद से आरआरपीआर पर उनका 99.5% प्रतिशत कंट्रोल हो जाएगा।  

विज्ञापन
Adani-NDTV Buyout: Income Tax Department Says 'No Ban On Exercising Warrant', Claims RRPR Rejected
अदाणी-एनडीटीवी डील - फोटो : Social Media

विस्तार

आयकर विभाग ने कहा है कि एनडीटीवी की प्रमोटर ग्रुप फर्म आरआरपीआर होल्डिंग को वीसीपीएल को दिए गए वारंट्स को इक्विटी शेयर में बदलने के लिए उसकी ओर से हरी झंडी लेने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग की ओर से यह नोटिफिकेशन शुक्रवार को जारी किया गया है। बता दें कि वीसीपीएल (विश्वप्रधान कमर्शियल प्रा लि) अदाणी इंटरप्राइजेस की सब्सिडियरी है। जिसकी ओर से पिछले दिनों आरआरपीआर से मिले वारंट्स को इक्विटी शेयर्स में बदलने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन

बीते 23 अगस्त को वीसीपीएएल की ओर से आरआरपीआर होल्डिंग एक नोटिस भेजकर कहा गया था कि वह उसकी ओर से वर्ष 2009 में जारी वारंट्स को इक्विटी शेयर्स में बदल रही है। जिसके बाद से आरआरपीआर पर उनका 99.5% प्रतिशत कंट्रोल हो जाएगा।  

विज्ञापन

स्टॉक एक्सचेंज को भेजे गए एक ताजा नोटिफिकेशन में वीसीपीएल ने कहा था कि उसने आयकर विभाग से इस संबंध में स्थिति साफ करने को कहा है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने उसी के जवाब में यह कहा है कि आरआरपीआर पर वारंट्स को इक्विटी शेयर में बदलने के मामले में उसकी ओर से कोई बंदिश नहीं लगाई गई है। अतिरिक्त आयकर आयुक्त  की ओर से यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते आरआरपीआर की ओर से कहा गया था कि उसे अपनी ओर से जारी वारंट्स को एक्सरसाइज करने के लिए जो कि इक्विटी शेयर के रूप में 29.18% है आयकर विभाग ही इजाजत की जरूरत होगी। उसके बाद अदाणी इंटरप्राइजेज की ओर से आरआरपीआर होल्डिंग की ओर से किए गए इस दावे को खारिज करते हुए कहा गया था कि ये दावे योग्यता आधारित या कानून आधारित नहीं है। यह उनकी ओर से गलत बात कही जा रही है। 

एक्सचेंस फाइलिंग के दौरान कंपनी की ओर से कहा गया था कि 281बी के तहत जारी किया गया आयकर विभाग का आदेश केवल एनडीटीवी के उन शेयरों के लिए है जो आरआरपीआर के पास हैं। यह आरआरपीआर की ओर से वीसीपीएल काे दिए वारंट्स को इक्विटी शेयर में बदलने की औपचारिक प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed