फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani-Musk Fall: Gautam Adani and Musk's wealth decreased by $ 25.1 in a single day

Adani-Musk Fall: गौतम अदाणी और मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 25.1 अरब डॉलर घटी, विस्तार से जानें कैसे हुआ ये?

Tue, 04 Oct 2022 10:44 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 04 Oct 2022 10:44 AM IST
सार

Adani-Musk Fall: अदाणी ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों अदाणी पावर, अदाणी विल्मर, अदाणी इंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी गैस के शेयर सोमवार को औंधेमुंह गिर गए। इसका असर उनकी संपत्ति पर पड़ा और एक ही दिन में उन्होंने 9.67 अरब डॉलर गंवा दिए।  इस गिरावट के साथ ही गौतम अदाणी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार संपत्ति के मामले में बर्नाड अर्नाल्ट से पीछे हो गए हैं।

विज्ञापन
Adani-Musk Fall: Gautam Adani and Musk's wealth decreased by $ 25.1 in a single day
Gautam Adani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनियाभर के शेयर बाजार में सोमवार को आई गिरावट में भारत के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार इस दौरान गौतम अदाणी और एलन मस्क की संपत्ति में एक ही दिन में करीब 25.1 अरब डॉलर की कमी आ गई है। अगर भारतीय  रुपयों की बात करें तो यह रकम करीब  20,47,76,96,95,000 रुपये होगी।

विज्ञापन

अदाणी ने एक ही दिन में गंवा दिए 9.67 अरब डॉलर

अदाणी ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों अदाणी पावर, अदाणी विल्मर, अदाणी इंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी गैस के शेयर सोमवार को औंधेमुंह गिर गए। इसका असर उनकी संपत्ति पर पड़ा और एक ही दिन में उन्होंने 9.67 अरब डॉलर गंवा दिए।  इस गिरावट के साथ ही गौतम अदाणी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार संपत्ति के मामले में बर्नाड अर्नाल्ट से पीछे हो गए हैं। इस इंडेक्स में अदाणी अब तीसरे नंबर से फिसलकर चौथे नंबर पर पहुंए गए हैं। गौतम अदाणी की कुल संपत्ति अब लगभग 120 बिलियन डॉलर हो गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलन मस्क की संपत्ति में 15.5 अरब डॉलर की गिरावट 


शेयरों की कीमतें लुढ़कने के कारण दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उनकी संपत्ति में करीब 15.5 अरब डॉलर की कमी आई है। बता दें कि उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर मंगलवार को करीब 8.61 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार सोमवार को गौतम अदाणी और एलन मस्क सबसे अधिक संपत्ति गंवाने वाले अरबपतियों की श्रेणी में शामिल रहे।

विज्ञापन

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट

Adani-Musk Fall: Gautam Adani and Musk's wealth decreased by $ 25.1 in a single day
अदाणी ग्रुप - फोटो : Social Media

सोमवार के दिन अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अदाणी की कंपनी अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) के शेयरों में करीब 7.90 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह करीब 3076 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अदाणी पावर के शेयर 4.99 प्रतिशत की लोअर सर्किट के साथ 354.85 रुपये पर बंद हुए। इसके अलावे, अदाणी विल्मर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा और यह 717.75 रुपये पर बंद हुआ। अदाणी इंटरप्राइजेज 8.42 पर्सेंट टूटकर 3164.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अदाणी पोर्ट 4.35 फीसदी टूटकर 784.95 और अदाणी ग्रीन एनर्जी 7.65 फीसदी की गिरावट के साथ  2087.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed