{"_id":"63d7d39149e32c17572731b1","slug":"adani-hindenburg-row-lic-pnb-said-this-on-investment-in-adani-group-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani-Hindenburg Row: अदाणी समूह में एलआईसी का निवेश एयूएम के एक फीसदी से कम, बीमा कंपनी बोली- हम सचेत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani-Hindenburg Row: अदाणी समूह में एलआईसी का निवेश एयूएम के एक फीसदी से कम, बीमा कंपनी बोली- हम सचेत
Wed, 01 Feb 2023 07:40 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:40 PM IST
सार
LIC on investment in Adani Group: हिंडनबर्ग रिसर्च ने रिपोर्ट में गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने सहित कई आरोप लगाए हैं। हालांकि समूह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। अब एलआईसी और पीएनबी में अदाणी समूह पर अपने निवेश पर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
lic new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को कहा कि अदाणी समूह के ऋण एवं इक्विटी में उसका 36,474.78 करोड़ रुपये का निवेश है और यह राशि राष्ट्रीय बीमा कंपनी के कुल निवेश (Asset Under Management, AUM) का एक प्रतिशत से भी कम है।
विज्ञापन
एलआईसी की असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सितंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही में 41.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक थी। देश के सबसे बड़े घरेलू संस्थागत निवेशक ने यह खुलासा ऐसे समय में किया है जब शॉर्ट सेलिंग विशेषज्ञ कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह में कई अनियमितताओं के दावे किए हैं।
विज्ञापन
हिंडनबर्ग रिसर्च ने रिपोर्ट में गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने सहित कई आरोप लगाए हैं। हालांकि अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। एलआईसी ने कहा, ‘अदाणी समूह की कंपनियों में इक्विटी और कर्ज के तहत हमारी कुल हिस्सेदारी 36,474.78 करोड़ रुपये है। 31 दिसंबर 2022 को यह 35,917 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
एलआईसी ने कहा है कि अदाणी समूह की जो प्रतिभूतियां एलआईसी के पास हैं उनकी क्रेडिट रेटिंग AA है। ये बीमा कंपनियों के लिए IRDAI के निवेश के नियमों के अनुकूल है। एलआईसी ने अदाणी समूह में एक सीमा के भीतर ही निवेश किया है।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने बयान में बताया है कि वह सख्त निवेश ढांचे का अनुपालन करता है। एलआईसी ने कहा है कि इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि बाजार का रुख किसी भी दिशा में मुड़ सकता है। भारतीय जीवन बीमा निगम लंबी अवधि के दृष्टिकोण से निवेश करता है। वह उचित और विस्तृत अध्ययन के बाद ही निवेश करता है।
अदाणी समूह में एलआईसी का कुल निवेश बीमा कंपनी के कुल असेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम का महज 0.975% है। एलआईसी के अनुसार बीमा कंपनी का सॉल्वेंसी मार्जिन 160% के लक्ष्य से ऊपर है। एलआईसी ने कहा है कि हम अपने हितधारकों के प्रतिबद्ध और सचेत हैं।