फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group wins Haifa Port deal for $1.2 billion, will remain in control till 2054

Haifa Port: अदाणी ग्रुप ने ऐसे हासिल की हाइफा पोर्ट की डील, 2054 तक रहेगा नियंत्रण

Sat, 16 Jul 2022 11:26 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 16 Jul 2022 11:26 AM IST
सार

गौतम अदाणी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि उनकी कंपनी अदाणी पोर्ट्स ने इसराइल (Israel) के हाइफा बंदरगाह (Haifa Port) के निजीकरण के टेंडर को अपनी पार्टनर कंपनी गैडोट के साथ मिलकर हासिल कर लिया है। अदाणी ने आगे लिखा कि यह दोनों देशों के लिए सामरिक और ऐतिहासिक रूप बेहद महत्वपूर्ण बंदरगाह है।

विज्ञापन
Adani Group wins Haifa Port deal for $1.2 billion, will remain in control till 2054
हाइफा पोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी अब अपने कारोबार को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने की कवायद में जुट गए हैं। भारत समेत दुनिया के कई देशों में उनका कारोबार पहले से फैला हुआ है। अब उन्होंने इसराइल में भी सफलता के झंडे गाड़ने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


अदाणी की कंपनी अदाणी पोर्ट्स ने इसरायल की केमिकल और लॉजिस्टिक्स कंपनी गैडोट के साथ मिलकर सबसे महंगी बोली लगाते हुए इजराइल के ऐतिहासिक बंदरगाह के निजीकरण का काम अपने हाथों में ले लिया है। अब इस बंदरगाह पर अगले 31 साल तक अदाणी की कंपनी अदाणी पोर्ट्स का नियंत्रण रहेगा। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक हाइफा पोर्ट की यह डील लगभग 1.2 अरब डॉलर में फाइनल हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि हाइफा बंदरगाह की 70 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी पोर्ट्स के पास रहेगी, जबकि, बाकी की 30 फीसदी हिस्सेदारी गैडोट ग्रुप के पास रहेगी। हाइफा पोर्ट पर आने वाले 31 सालों तक यानी 2054 तक दोनों कंपनियों का नियंत्रण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि इसराइल (Israel) के हाइफा बंदरगाह (Haifa Port) के निजीकरण के टेंडर को पार्टनर कंपनी गैडोट के साथ मिलकर हमने हासिल कर लिया है। अदाणी ने आगे लिखा कि यह दोनों देशों के लिए सामरिक और ऐतिहासिक रूप बेहद महत्वपूर्ण बंदरगाह है।

आपको बता दें कि इसराइल ने देश के सबसे बड़े और ऐतिहासिक महत्व के हाइफा बंदरगाह के निजीकरण के लिए टेंडर जारी किए थे, इसकी बोली लगाने के लिए दुनियाभर की कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने इसराइल की केमिकल एंड लॉजिस्टिक कंपनी गैडोट (GADOT) के साथ मिलकर इस टेंडर में सबसे बड़ी बोली लगाई और इसे हासिल कर लिया है। 


हाइफा पोर्ट भूमध्य सागर के पूर्वी किनारे पर गहरे पानी वाला बंदरगाह है। यह बंदरगाह इसराइल के तीन सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक माना जाता है। इसका निर्माण ब्रिटिश काल में साल 1922 में शुरू किया गया था, जिसे 11 साल बाद 1933 से आधिकारिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां से मालवाहक और यात्री जहाजों दोनों का ही आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed