फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   adani group shares included in nse indexes know details

NSE: एनएसई के सूचकांकों में अदाणी समूह की कंपनियां शामिल, अदाणी विल्मर, अदाणी पावर को मिलेगी जगह

Sat, 18 Feb 2023 06:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 18 Feb 2023 06:58 PM IST
सार

National Stock Exchange: निफ्टी के नेक्स्ट 50 सूचकांक में अदाणी विल्मर के अलावा एबीबी इंडिया, केनरा बैंक, पेज इंडस्ट्रीज और वरुण बेवरेजेज को भी शामिल किया जा रहा है। दूसरी तरफ, बंधन बैंक, बायोकॉन, ग्लैंड फार्मा, एम्फेसिस और पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस) को निफ्टी नेक्स्ट 50 सूचकांक से हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
adani group shares included in nse indexes know details
शेयर बाजार एनएसई - फोटो : facebook: @NationalStockExchange

विस्तार

देश के प्रमुख शेयर बाजार एनएसई ने अदाणी समूह की दो कंपनियों- अदाणी विल्मर और अदाणी पावर को अपने कुछ प्रमुख सूचकांकों के घटकों के रूप में शामिल करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था 31 मार्च, 2023 से लागू होगी।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार देर रात एक बयान में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, अदाणी विल्मर को निफ्टी नेक्स्ट 50 और निफ्टी 100 सूचकांकों में शामिल किया जाएगा जबकि अदाणी पावर निफ्टी 500, निफ्टी 200, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी मिडकैप 150, निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 और निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 सूचकांक का हिस्सा होगी।
विज्ञापन


एनएसई इंडेक्स लिमिटेड की सूचकांक रखरखाव उप-समिति ने अपनी समीक्षा के दौरान विभिन्न सूचकांकों में अदाणी समूह के शेयरों को जगह देने का निर्णय लिया है। हालांकि, एनएसई ने अपने निफ्टी 50 सूचकांक में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की ही तरह अदाणी समूह की दो कंपनियां- अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड की मौजूदगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी के नेक्स्ट 50 सूचकांक में अदाणी विल्मर के अलावा एबीबी इंडिया, केनरा बैंक, पेज इंडस्ट्रीज और वरुण बेवरेजेज को भी शामिल किया जा रहा है। दूसरी तरफ, बंधन बैंक, बायोकॉन, ग्लैंड फार्मा, एम्फेसिस और पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस) को निफ्टी नेक्स्ट 50 सूचकांक से हटाया जा रहा है।


अदाणी समूह के शेयरों में पिछले 25 दिनों में भारी गिरावट आई है। अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर-कीमत में हेराफेरी के आरोप लगाए जाने के बाद से इन कंपनियों के शेयरों में उठापटक देखी जा रही है। हालांकि अदाणी समूह ने इन आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया है। उसने कहा है कि वह सभी कानूनों और खुलासा जरूरतों का पालन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed